Loading...
गूगल ने जेमिनी 3.8 फ्लैश और फ्लैश साइबर किए लॉन्च, जानें खासियत
गूगल ने नए जेमिनी AI मॉडल लॉन्च किए

गूगल ने जेमिनी 3.8 फ्लैश और फ्लैश साइबर किए लॉन्च, जानें खासियत

Sep 03, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

गूगल ने अपने जेमिनी AI मॉडल की नई सीरीज में जेमिनी 3.8 फ्लैश और जेमिनी 3.8 फ्लैश साइबर लॉन्च किए हैं। नए मॉडल पहले के मुकाबले बेहतर रीजनिंग, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े काम कर सकते हैं। इन्हें तेज स्पीड और कम लागत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गूगल का कहना है कि जेमिनी 3.8 फ्लैश उसका अब तक का सबसे सक्षम फ्लैश मॉडल है, जिसे कई मुश्किल कामों के लिए बनाया गया है।

कोडिंग

कोडिंग और रीजनिंग में बेहतर

जेमिनी 3.8 फ्लैश को खास तौर पर कोडिंग और मुश्किल सवालों को हल करने के लिए तैयार किया गया है।

यह लंबे और कई चरणों वाले कामों को संभाल सकता है। मॉडल जरूरत के हिसाब से ज्यादा रीजनिंग कर सकता है और जवाब बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध टूल्स का इस्तेमाल भी कर सकता है।

गूगल के अनुसार, जेमिनी 3.8 फ्लैश सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, फाइनेंशियल एनालिसिस और लीगल रीजनिंग जैसे कामों में पिछले मॉडल से बेहतर प्रदर्शन करता है।

साइबर सुरक्षा

साइबर सुरक्षा लिए खास मॉडल

जेमिनी 3.8 फ्लैश साइबर को खास तौर पर साइबर सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है।

यह सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरियों को पहचानने और उन्हें ठीक करने के लिए सुरक्षा पैच बनाने में मदद कर सकता है। गूगल के मुताबिक, यह अलग-अलग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज वाले कोड में सुरक्षा खामियां खोजने में सक्षम है।

इसका मुख्य उद्देश्य साइबर हमले करना नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर की सुरक्षा मजबूत करने में डेवलपर्स और सिक्योरिटी टीमों की मदद करना है।

ADVERTISEMENT

मॉडल

ऐसे मिलेगा दोनों मॉडल का एक्सेस

जेमिनी 3.8 फ्लैश को अब उन डेवलपर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जो AI ऐप, ऑटोनॉमस एजेंट और कोडिंग टूल बनाना चाहते हैं।

वहीं, जेमिनी 3.8 फ्लैश साइबर को फिलहाल कुछ चुनिंदा संगठनों तक सीमित रखा गया है। इसे गूगल के फेयरविंड प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

दोनों मॉडल में गलत इस्तेमाल रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी शामिल किए गए हैं, ताकि इनके इस्तेमाल को सुरक्षित रखा जा सके।

ADVERTISEMENT