Loading...
गूगल ने जेमिनी 3.8 लाइव और एक्सटेंडेड थिंकिंग लॉन्च किया, जानिए क्या है इनमें खास
गूगल जेमिनी 3.8 लाइव के लेटेस्ट मॉडल लॉन्च किए गए हैं

गूगल ने जेमिनी 3.8 लाइव और एक्सटेंडेड थिंकिंग लॉन्च किया, जानिए क्या है इनमें खास

Sep 16, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

गूगल ने जेमिनी 3.8 लाइव और जेमिनी 3.8 लाइव एक्सटेंडेड थिंकिंग पेश किए हैं। ये उसके लेटेस्ट मॉडल हैं, जिन्हें रियल-टाइम वॉयस बातचीत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इन मॉडल्स को AI के साथ बातचीत को ज्यादा आसान और स्मूथ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही, ये डेवलपर्स को ऐसे वॉयस एजेंट बनाने में मदद करते हैं, जो मुश्किल और कई चरणों वाले कामों को संभाल सकें।

जेमिनी 3.8 लाइव

बातचीत के दौरान करता है विजुअल प्रोसेस 

जेमिनी 3.8 लाइव बातचीत के दौरान विजुअल इनपुट को प्रोसेस कर सकता है। यह बैकग्राउंड में टूल्स और API कॉल्स को भी चला सकता है, जिससे यूजर्स किसी एक्शन के पूरा होने के दौरान भी बोलना जारी रख सकते हैं।

बातचीत के दौरान 97 भाषाओं काे समझकर उनके बीच स्विच कर सकता है।

इसकी विजुअल समझ की क्षमताएं इसे इमेज और दूसरे विजुअल इनपुट से जानकारी का इस्तेमाल करके संदर्भ के हिसाब से जवाब देने में मदद करती हैं।

लाइव एक्सटेंडेड थिंकिंग

मुश्किल कामों को संभालता है यह मॉडल

ज्यादा मुश्किल कामों के लिए जेमिनी 3.8 लाइव एक्सटेंडेड थिंकिंग पेश किया है। यह मॉडल बोलते हुए भी सोच-विचार कर सकता है, जिससे यह बातचीत को रोके बिना मुश्किल कामकाज को संभाल सकता है।

यह मॉडल किसी अनुमति को प्रोसेस करते समय 'मुझे इसे चेक करने दें' जैसे बोलकर संकेत दे सकता है और बैकग्राउंड टास्क पूरे होने पर प्रोग्रेस के बारे में बता सकता है।

इससे कई स्टेप वाले काम करते हुए भी लगातार बातचीत जारी रख सकता है।

ADVERTISEMENT