गूगल में नौकरी पाने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार में सकेंगे AI का उपयोग
क्या है खबर?
दिग्गज टेक कंपनी गूगल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेने के तरीके में बदलाव कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के कुछ हिस्सों के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट्स का उपयोग करने की अनुमति दी जा सकती है, न कि पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। यह बदलाव सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के आज के काम करने के तरीके को बेहतर ढंग से दर्शाने के लिए किया गया है।
उपयेाग
कहां किया जा सकेगा AI का उपयोग?
बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, साक्षात्कार को कठिन बनाने के बजाय गूगल अपनी भर्ती प्रक्रिया को आधुनिक इंजीनियरिंग परिदृश्य के अनुरूप ढाल रहा है, जहां AI टूल्स का उपयोग आम हो गया है। इस साल के अंत से उम्मीदवारों को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग साक्षात्कार के 'कोड काम्प्रीहेन्शन' राउंड के दौरान AI असिस्टेंट का उपयोग करने की अनुमति होगी। इस राउंड में उम्मीदवारों को मौजूदा कोड की जांच, समस्याओं की पहचान, बग्स को ठीक करना होगा और प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
शुरुआत
कब होगी नई प्रक्रिया की शुरुआत?
रिपोर्ट के अनुसार, नए साक्षात्कार प्रारूप का परीक्षण सबसे पहले अमेरिका में जूनियर और मिड-लेवल इंजीनियरिंग पदों के लिए चुनिंदा टीमों के साथ किया जाएगा। अगर, यह प्रयोग सफल रहता है तो गूगल इसे वैश्विक स्तर पर अधिक टीमों और क्षेत्रों में विस्तारित करने की योजना बना रहा है। गूगल इस महीने से अपने क्लाउड कारोबार, प्लेटफॉर्म और डिवाइस यूनिट सहित कंपनी के विभिन्न विभागों में अपनी नई AI-असिस्टेड प्राप्त साक्षात्कार प्रक्रिया का परीक्षण करने की योजना बना रही है।