Loading...
गूगल कर रही AI के जरिए फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने की टेस्टिंग, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

गूगल कर रही AI के जरिए फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने की टेस्टिंग, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Sep 27, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

गूगल ने भारत में खरीदारों के लिए वॉलमार्ट की कंपनी फ्लिपकार्ट से सीधे जेमिनी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मोड के जरिए उत्पाद खरीदने की सुविधा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। दिग्गज सर्च कंपनी अपनी AI सेवाओं को उत्पाद खोजने से आगे बढ़ाकर लेन-देन तक ले जाना चाहती है। यह टेस्ट ऐसे समय में हो रहा है, जब गूगल और OpenAI जैसी कंपनियां अपनी AI सेवाओं में कॉमर्स से जुड़ी सुविधाएं शामिल कर रही हैं।

टेस्टिंग 

लिस्टिंग में नजर आ रहे चुनिंदा उत्पाद

टेकक्रंच के अनुसार, टेस्टिंग में शामिल यूजर्स को जेमिनी और AI मोड में कुछ खास फ्लिपकार्ट उत्पाद लिस्टिंग पर 'बाय' बटन दिखाई देता है।

यह उन्हें AI इंटरफेस से बाहर निकले बिना सीधे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के चेकआउट प्रोसेस पर ले जाता है। शुरुआती टेस्ट कुछ यूजर्स और कुछ खास उत्पादों (स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज) तक ही सीमित है।

दूसरे यूजर्स को जेमिनी और AI मोड में नियमित उत्पाद लिस्टिंग तो दिखती है, लेकिन खरीदने का विकल्प नहीं मिलता।

प्रतिक्रिया 

टेस्टिंग को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

फ्लिपकार्ट टेस्ट के बारे में गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी हमेशा नए फीचर और अनुभव टेस्ट करती रहती है, ताकि लोग आसानी से बिजनेस को खोज सकें और उनसे जुड़ सकें।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी नियमित रूप से प्रयोग करती रहती है और इस बारे में अभी कोई और जानकारी नहीं है।

कंपनी अपनी AI सर्विस के जरिए खरीदारी को मुमकिन बनाने के लिए अलग से टेक्नोलॉजी बना रही है।

ADVERTISEMENT