LOADING...
गूगल ने पेश किए AI मार्केटिंग टूल, कंपनियों को होगा फायदा
गूगल ने पेश किए AI मार्केटिंग टूल

गूगल ने पेश किए AI मार्केटिंग टूल, कंपनियों को होगा फायदा

Jul 09, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

गूगल ने आज (9 जुलाई) आयोजित गूगल मार्केटिंग लाइव इंडिया 2026 कार्यक्रम में कारोबार के लिए कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल पेश किए। कंपनी का कहना है कि ये नए समाधान छोटे, मध्यम और बड़े सभी कारोबारों को सर्च और यूट्यूब के जरिए अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेंगे। इन टूल्स का उद्देश्य विज्ञापन अभियान को बेहतर बनाना, ग्राहकों तक सही समय पर पहुंचना और कारोबार की वृद्धि को पहले से अधिक आसान बनाना है।

यूट्यूब ब्रांडस्टैक

यूट्यूब ब्रांडस्टैक करेगा पूरा काम आसान

गूगल ने यूट्यूब ब्रांडस्टैक नाम का नया समाधान भी पेश किया है। यह विज्ञापन की योजना बनाने, उसे चलाने और उसके नतीजों को एक ही जगह पर संभालने में मदद करेगा। इसमें AI की मदद से सही दर्शकों तक विज्ञापन पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे शहरों और ग्रामीण इलाकों, दोनों जगह बेहतर पहुंच मिलेगी और कारोबार को अधिक ग्राहकों के साथ बेहतर परिणाम हासिल करने में सहायता मिलेगी।

खासियत

AI एजेंट सीधे देगा ग्राहकों के सवालों के जवाब

गूगल ने आज बिजनेस एजेंट फॉर लीड्स नाम का नया AI फीचर भी पेश किया है। इसमें लोग विज्ञापन पर क्लिक करके सीधे AI आधारित एजेंट से बातचीत कर सकेंगे। यह ग्राहकों के सवालों का जवाब देगा, जरूरी जानकारी साझा करेगा और इच्छुक लोगों से संपर्क की प्रक्रिया भी काफी आसान बनाएगा। इससे कारोबार करने वालों का समय बचेगा और उनकी टीम केवल गंभीर ग्राहकों पर अधिक ध्यान दे सकेगी।

Advertisement

अन्य

मार्केटिंग के लिए मिले कई नए फीचर

गूगल ने इसके साथ कई अन्य AI सुविधाओं की भी घोषणा की है। इनमें विज्ञापन अभियान के लिए सुझाव देने वाले नए टूल, बेहतर तस्वीर और वीडियो तैयार करने की सुविधा तथा पुराने ग्राहकों से दोबारा जुड़ने वाले फीचर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए टूल्स की मदद से कारोबार अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकेंगे, समय की बचत होगी और बेहतर गुणवत्ता वाले विज्ञापन पहले से कहीं अधिक तेजी से तैयार किए जा सकेंगे।

Advertisement