गूगल सर्च में पेश हुआ नैनो बनाना टूल, फ्री मिलेगी विजुअल्स की सुविधा
गूगल ने अपनी सर्च में एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल शामिल किया है, जिसे नैनो बनाना नाम दिया गया है। यह टूल आपको साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स की मदद से इंफोग्राफिक्स और प्रेजेंटेशन के लिए शानदार विजुअल्स बनाने की सुविधा देता है।
इसके लिए आपको किसी डिजाइन स्किल की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही कोई अलग ऐप डाउनलोड करना होगा।
आप बस अपनी बात टाइप कीजिए और नैनो बनाना सर्च बार से ही आपके आइडिया को तुरंत बेहतरीन डिजाइन में बदल देगा।
विजुअल्स कर सकते हैं कस्टमाइज
आप लेआउट, स्टाइल और रंगों को अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। इससे भाषाओं को बदलना भी आसान है, जिससे आपका कंटेंट सही दर्शकों तक पहुंच पाएगा।
सोशल मीडिया के लिए झटपट पोस्ट बनानी हो या क्लाइंट के लिए कोई काम करना हो यह टूल हर जगह काम आएगा। साथ ही, आप अपने बनाए विजुअल्स को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा गूगल डॉट कॉम और गूगल ऐप दोनों पर बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। इससे प्रोफेशनल स्तर की डिजाइनिंग अब सभी के लिए आसान और तेज हो जाएगी।