Loading...
गूगल ने लॉन्च किए जेमिनी के 3 नए AI मॉडल, जानिए क्या है खासियत
गूगल ने पेश किए तीन नए AI मॉडल

गूगल ने लॉन्च किए जेमिनी के 3 नए AI मॉडल, जानिए क्या है खासियत

Jul 22, 2026
08:56 am

क्या है खबर?

गूगल ने 21 जुलाई को अपने जेमिनी परिवार के तीन नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें जेमिनी 3.5 फ्लैश साइबर, जेमिनी 3.6 फ्लैश और जेमिनी 3.5 फ्लैश-लाइट शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए मॉडल का उद्देश्य कम लागत में बेहतर प्रदर्शन देना और डेवलपर्स के साथ एंटरप्राइज ग्राहकों को तेज, भरोसेमंद और ज्यादा सक्षम AI टूल उपलब्ध कराना है। इनमें साइबर सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।

3.5 फ्लैश साइबर

जेमिनी 3.5 फ्लैश साइबर की क्या है खासियत?

गूगल का नया जेमिनी 3.5 फ्लैश साइबर खास तौर पर साइबर सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है।

यह सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का पता लगाने, उनकी जांच करने और उन्हें ठीक करने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार, यह बड़े साइबर सुरक्षा मॉडल की तुलना में कम लागत वाला विकल्प है।

शुरुआत में इसे सरकारों और भरोसेमंद साझेदारों के लिए कोडमेंडर प्लेटफॉर्म के जरिए सीमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

3.6 फ्लैश

जेमिनी 3.6 फ्लैश और फ्लैश-लाइट की क्षमता

जेमिनी 3.6 फ्लैश को पहले वाले मॉडल की तुलना में बेहतर कोडिंग, मल्टीमॉडल काम और नॉलेज आधारित कार्यों के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह कम आउटपुट टोकन का उपयोग करते हुए बेहतर प्रदर्शन देता है। वहीं जेमिनी 3.5 फ्लैश-लाइट कंपनी का सबसे तेज और कम लागत वाला मॉडल है।

इसे तेज प्रतिक्रिया, एजेंटिक सर्च, दस्तावेज़ प्रोसेसिंग और बड़े स्तर के कार्यों को आसानी से संभालने के लिए बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

उपलब्धता

कहां मिलेंगे नए AI मॉडल?

गूगल ने बताया कि जेमिनी 3.6 फ्लैश और जेमिनी 3.5 फ्लैश-लाइट को डेवलपर्स गूगल AI स्टूडियो, एंड्रॉयड स्टूडियो और गूगल एंटीग्रैविटी के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

वहीं एंटरप्राइज ग्राहक जेमिनी एंटरप्राइज एजेंट प्लेटफॉर्म से इन मॉडल तक पहुंच पाएंगे।

कंपनी ने यह भी कहा कि दोनों मॉडल जेमिनी ऐप के जरिए आम यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे। साथ ही फ्लैश-लाइट को गूगल सर्च में भी शामिल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

कीमत

क्या होगी कीमत?

कंपनी के अनुसार, जेमिनी 3.6 फ्लैश की कीमत 1.50 डॉलर (लगभग 150 रुपये) प्रति 10 लाख इनपुट टोकन और 7.50 डॉलर (लगभग 750 रुपये) प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन रखी गई है।

वहीं जेमिनी 3.5 फ्लैश-लाइट के लिए यह कीमत क्रमशः 0.30 डॉलर और 2.50 डॉलर 10 लाख टोकन है।

गूगल ने यह भी बताया कि जेमिनी 4 पर काम शुरू हो चुका है और इसे तैयार होने के बाद बड़े स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

ADVERTISEMENT