Loading...
गूगल ने पेश किया जेमिनी 4 कार्बन, 17 में से 15 टेस्ट में किया बेहतर प्रदर्शन
गूगल ने पेश किया जेमिनी 4 कार्बन

गूगल ने पेश किया जेमिनी 4 कार्बन, 17 में से 15 टेस्ट में किया बेहतर प्रदर्शन

Oct 29, 2026
08:51 am

क्या है खबर?

गूगल ने अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल जेमिनी 4 कार्बन की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह उसका अब तक का सबसे मजबूत AI मॉडल है। यह जेमिनी 4 आर्गन के जेमिनी ऐप पर आने के करीब दो हफ्ते बाद पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी साइबर सुरक्षा क्षमताओं और मुश्किल कामों को पूरा करने की क्षमता पर खास जोर दिया है। इससे AI की दुनिया में मुकाबला और बढ़ सकता है।

प्रदर्शन

17 में से 15 परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन

गूगल के मुताबिक, जेमिनी 4 कार्बन ने तुलना के लिए चुने गए 17 में से 15 परीक्षणों में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए।

इन परीक्षणों में इसकी तुलना जेमिनी 4 आर्गन, GPT-6 एस्ट्रा और क्लॉड ओपस 5.5 जैसे मॉडलों से की गई।

हालांकि, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े एक परीक्षण में GPT-6 एस्ट्रा आगे रहा, जबकि कंप्यूटर चलाने की क्षमता जांचने वाले परीक्षण में क्लॉड ओपस 5.5 ने बेहतर प्रदर्शन किया।

काम

कठिन तकनीकी काम करने में सक्षम

जेमिनी 4 कार्बन को ऐसे मुश्किल कामों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें पूरा करने में कई चरण लगते हैं या लंबे समय तक काम करना पड़ता है।

गूगल का कहना है कि यह कई दिनों तक इंजीनियरिंग से जुड़ी समस्याओं पर काम कर सकता है। इसके अलावा, यह सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने, खराब कोड ठीक करने और वेबसाइट बनाने जैसे काम भी कर सकता है।

कंपनी के अनुसार, इसके प्रदर्शन में पिछले मॉडल के मुकाबले काफी सुधार हुआ है।

ADVERTISEMENT

सुरक्षा

सुरक्षा व्यवस्था में भी किया गया सुधार

गूगल का दावा है कि जेमिनी 4 कार्बन में सुरक्षा से जुड़े कई सुधार किए गए हैं।

कंपनी की जांच में आंतरिक कोडिंग के दौरान गंभीर गलत व्यवहार से जुड़े अलर्ट पिछले मॉडल की तुलना में करीब 80 प्रतिशत कम हुए। एक अन्य परीक्षण में इसने छिपे निर्देशों के जरिए किए गए साइबर हमलों को रोकने में सफलता पाई।

हालांकि, ये नतीजे गूगल की अपनी जांच पर आधारित हैं। स्वतंत्र परीक्षणों में इसके नतीजे अलग भी हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धता

अभी सीमित लोगों को मिलेगा इस्तेमाल का मौका

जेमिनी 4 कार्बन को फिलहाल गूगल के फेयरविंड प्रोग्राम के तहत मंजूरी पाने वाले कुछ साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी धीरे-धीरे दूसरे भरोसेमंद साझेदारों को भी इसमें शामिल करेगी। इसके बाद डेवलपर्स, कारोबारियों और आम लोगों को भी इसकी सुविधा मिल सकती है। हालांकि, गूगल ने इसे सभी के लिए जारी करने की तारीख नहीं बताई है।

कंपनी के मुताबिक, भविष्य में इसकी API कीमत जेमिनी 4 आर्गन जैसी ही रखी जाएगी।

ADVERTISEMENT