गूगल ने होमपेज पर जेमिनी को और अधिक प्रमुखता दी, सर्च में भी किया बदलाव
क्या है खबर?
गूगल धीरे-धीरे लोगों के अपने सर्च इंजन का इस्तेमाल करने के तरीके को बदल रहा है। सर्च बार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कई और फीचर्स का जरिया बनता जा रहा है। इसके लेटेस्ट अपडेट में डेस्कटॉप सर्च के लिए एक कोलैप्सिबल (छिपने और खुलने वाला) साइडबार जोड़ा गया है। इससे यूजर्स अपनी पिछली AI सर्च को फिर से देख सकते हैं और बिना शुरुआत से शुरू किए अपनी बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं।
उपयोग
ऐसे यूजर्स के लिए उपयोगी होगा फीचर
गूगल में सर्च के लिए उत्पाद उपाध्यक्ष रॉबी स्टीन ने एक पोस्ट के जरिए इसे दुनियाभर में रोल आउट करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा, "हम एक कोलैप्सिबल (छिपने योग्य) साइडबार ला रहे हैं, ताकि आप अपनी हालिया AI सर्च को आसानी से ढूंढ़ सकें और उन पर वापस जा सकें।"
यह नया साइडबार उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो सर्च पर ऐसे सवाल लेकर आते हैं, जिनके लिए एक से ज्यादा क्वेरी की जरूरत होती है।
फायदा
नए साइडबार से क्या होगा फायदा?
गूगल ने टेस्टिंग में पाया कि फीचर से यूजर्स को अपनी सर्च को आगे बढ़ाने और विषयों के बारे में और जानने में मदद मिली।
AI मोड में साइडबार उपलब्ध है। यूजर AI सर्च विंडो के बाईं ओर मौजूद ग्रे बार पर क्लिक करके इसे खोल सकते हैं।
इसमें हाल की खोजों की एक सूची दिखाई देती है, जिसमें पिछली AI क्वेरी भी शामिल होती हैं। यूजर खास विषय पर वापस जाने के लिए इनमें से चुन सकते हैं।