LOADING...
एडोब ऐप्स में जल्द मिलेगा गूगल जेमिनी का सपोर्ट, AI संभालेगा एडिटिंग का काम
एडोब ऐप्स में जल्द मिलेगा गूगल जेमिनी का सपोर्ट

एडोब ऐप्स में जल्द मिलेगा गूगल जेमिनी का सपोर्ट, AI संभालेगा एडिटिंग का काम

May 22, 2026
06:26 pm

क्या है खबर?

एडोब के ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जल्द ज्यादा तेज और एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का उपयोग कर सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि उसके क्रिएटिव क्लाउड प्लेटफॉर्म में जल्द ही गूगल जेमिनी को भी जोड़ा जाएगा। इस नई सुविधा का ऐलान गूगल I/O 2026 इवेंट के दौरान किया गया। इससे यूजर्स को फोटो, वीडियो और डिजाइन से जुड़े काम पहले से ज्यादा आसान तरीके से करने में मदद मिलेगी और कई काम तेजी से पूरे हो सकेंगे।

टूल्स

जेमिनी के अंदर चलेंगे एडोब के कई टूल्स

एडोब ने बताया कि जेमिनी के साथ जुड़ने के बाद यूजर्स सीधे AI असिस्टेंट के अंदर फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और एडोब एक्सप्रेस जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके जरिए फोटो एडिटिंग, डिजाइन बनाना, वीडियो तैयार करना और कंटेंट का फॉर्मेट बदलना आसान हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स के बीच बार-बार स्विच करने की जरूरत कम पड़ेगी। इससे क्रिएटिव काम करने वाले लोगों का समय भी बचेगा।

एडिटिंग

AI खुद संभालेगा कई एडिटिंग काम

कंपनी के अनुसार, यूजर्स सिर्फ यह बताएंगे कि उन्हें क्या बनाना है और बाकी काम AI सिस्टम संभाल लेगा। यह फीचर फोटो की लाइटिंग सुधारने, डिजाइन बदलने, वीडियो तैयार करने और सोशल मीडिया के हिसाब से कंटेंट तैयार करने में मदद करेगा। एडोब ने बताया कि उसके एआई टूल्स पहले से कई क्रिएटर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कंटेंट जल्दी तैयार हो रहा है और एडिटिंग का काम पहले से काफी आसान बन गया है।

Advertisement

उपलब्धता

आने वाले हफ्तों में शुरू होगी सुविधा

एडोब लगातार अपने AI टूल्स को दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने पर काम कर रहा है। इससे पहले कंपनी क्लॉड AI के साथ भी ऐसा फीचर पेश कर चुकी है। उसका फायरफ्लाई AI असिस्टेंट पहले से 60 से ज्यादा क्रिएटिव टूल्स को सपोर्ट करता है। अब गूगल जेमिनी के साथ जुड़ने से यह सुविधा और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगी। यह नया फीचर आने वाले हफ्तों में शुरू होगा, लेकिन इसकी कीमत की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Advertisement