LOADING...
जेमिनी ऐप में आया नया फीचर, यूजर्स चैट में बना सकेंगे फाइल्स
जेमिनी ऐप में आया नया फीचर

जेमिनी ऐप में आया नया फीचर, यूजर्स चैट में बना सकेंगे फाइल्स

Apr 30, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐप जेमिनी के लिए एक नए अपडेट की घोषणा की है, जिससे यूजर अब सीधे चैट के अंदर फाइलें बना सकेंगे। इस फीचर की मदद से बिना ऐप बदले डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार किए जा सकेंगे। इससे काम करना आसान होगा और यूजर को बार-बार अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह अपडेट रोजमर्रा के कामों को तेज और सरल बनाने पर फोकस करता है।

खासियत

कई फॉर्मेट में फाइल बनाने की सुविधा

इस अपडेट के बाद यूजर जेमिनी से रिपोर्ट, बजट या प्रेजेंटेशन बनाने के लिए कह सकते हैं और उन्हें तैयार फाइल मिल जाएगी। ये फाइलें गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स के साथ काम करने लायक होंगी। इसके अलावा, PDF, DOCX, XLSX, CSV और टेक्स्ट जैसे कई फॉर्मेट में भी फाइल बनाई जा सकती है। इससे यूजर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम करने में आसानी मिलेगी और समय भी बचेगा।

प्रॉम्प्ट

प्रॉम्प्ट से तुरंत तैयार होगी फाइल

इस नए फीचर में यूजर को सिर्फ अपनी जरूरत बतानी होगी और जेमिनी AI ऐप उसी हिसाब से यूजर के लिए फाइल बना देगा। उदाहरण के तौर पर, बजट प्लानर मांगने पर तैयार स्प्रेडशीट मिल जाएगी या रिपोर्ट मांगने पर पूरा डॉक्यूमेंट मिल जाएगा। यूजर इन फाइलों को डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे गूगल ड्राइव में सेव कर सकते हैं, जिससे काम और भी आसान और तेज हो जाता है।

Advertisement

लाभ

यूजर्स के लिए काम होगा आसान

यह नया फीचर यूजर के काम करने के तरीके को काफी आसान बना सकता है। अब नोट्स को डॉक्यूमेंट में बदलना, स्लाइड बनाना या डाटा को व्यवस्थित करना आसान हो जाएगा। इससे ऐप्स के बीच बार-बार जाने की जरूरत खत्म होगी। जेमिनी का यह अपडेट दुनियाभर के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और इसका मकसद रोजमर्रा के डिजिटल काम को ज्यादा तेज, सरल और सुविधाजनक बनाना है।

Advertisement