गूगल फिटबिट एयर भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
क्या है खबर?
गूगल ने भारत में फिटबिट एयर लॉन्च किया है, जो हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए बिना स्क्रीन वाला तरीका लेकर आया है। यह छोटा पहनने वाला डिवाइस दिनभर हेल्थ डाटा को मॉनिटर करने में मदद करता है। साथ ही नोटिफिकेशन और स्मार्टफोन जैसी दूसरी चीजों से होने वाली रुकावटों को कलाई से दूर रखता है। इसमें लगातार हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी डिटेक्शन के साथ-साथ व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए कंपनी का हेल्थ कोच भी शामिल है।
फीचर
इन सुविधाओं से लैस है यह बैंड
फिटबिट एयर को लंबे समय तक पहनने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह हल्का है, इसका डिजाइन पेबल-स्टाइल का है।
इसकी बैटरी 7 दिनों तक चलती है और 5 मिनट की चार्जिंग में 1 दिन का बैकअप देती है।
यूजर्स गूगल हेल्थ ऐप के जरिए अपना हेल्थ और फिटनेस डाटा देख सकते हैं और इसके बदले जा सकने वाले बैंड की वजह से इसे वर्कआउट के साथ-साथ रोजमर्रा के कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीमत
कितनी चुकानी होगी कीमत?
भारत में फिटबिट एयर की कीमत 13,999 रुपये है और यह 4 रंगों- ऑब्सीडियन, बेरी, लैवेंडर और फॉग में उपलब्ध है।
कंपनी इस डिवाइस के साथ गूगल हेल्थ प्रीमियम का 3 महीने का ट्रायल दे रहा है, जिससे गूगल हेल्थ कोच का एक्सेस मिलता है। लॉन्च के समय खरीदार लेन-देन पर 1,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।
चुनिंदा HDFC बैंक और ICICI बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये का कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI शामिल है।