LOADING...
गूगल 'सर्किल टू सर्च' फीचर के जरिए साइबर ठगी से यूजर्स को रखेगी सुरक्षित, जानिए कैसे
गूगल साइबर ठगी से यूजर्स को रखेगी सुरक्षित

गूगल 'सर्किल टू सर्च' फीचर के जरिए साइबर ठगी से यूजर्स को रखेगी सुरक्षित, जानिए कैसे

Mar 24, 2026
09:29 am

क्या है खबर?

गूगल अपने यूजर्स को 'सर्किल टू सर्च' फीचर के जरिए साइबर ठगी से सुरक्षा देने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से अब संदिग्ध मैसेज और लिंक को तुरंत पहचाना जा सकेगा। टैक्स सीजन जैसे समय में बढ़ते ऑनलाइन ठगी को देखते हुए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। इससे यूजर्स बिना ऐप बदले ही अपनी स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट की जांच कर सही फैसला ले सकेंगे।

ठगी

जालसाज कैसे करते हैं ठगी?

आजकल साइबर जालसाज ठगी करने के लिए सरकारी एजेंसियों, टैक्स कंसल्टेंट या निवेश प्लेटफॉर्म के नाम पर फर्जी मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में जल्दी रिफंड, इनाम या ज्यादा कमाई का लालच दिया जाता है। कई बार ये मैसेज यूजर्स को तुरंत जवाब देने के लिए दबाव बनाते हैं। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है या अपनी जानकारी साझा करता है, स्कैमर्स उसका डाटा या पैसा चुरा लेते हैं।

सुरक्षा

यूजर्स को कैसे सुरक्षित रखना चाहती है गूगल?

गूगल का सर्किल टू सर्च फीचर ऐसे मैसेज को पहचानने में यूजर्स की मदद करता है। यूजर को सिर्फ टेक्स्ट या लिंक को सर्कल करना होता है, जिसके बाद AI तुरंत उसका विश्लेषण करता है। यह फीचर संदिग्ध शब्द, गलत वादे या अनजान स्रोत जैसी चीजों को पहचानकर अलर्ट देता है। इससे यूजर्स को पहले ही पता चल जाता है कि मैसेज सुरक्षित है या उसमें धोखाधड़ी का खतरा है।

Advertisement

बचाव

ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें

यूजर्स को हमेशा अनजान मैसेज और लिंक से सावधान रहना चाहिए। किसी भी ऑफर या मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसे जांच लें। अपनी निजी और बैंकिंग जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। फोन में सुरक्षा फीचर्स अपडेट रखें और AI टूल्स का सही इस्तेमाल करें। थोड़ी सी सतर्कता अपनाकर आप खुद को साइबर ठगी से बचा सकते हैं और सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव पा सकते हैं।

Advertisement