LOADING...
गूगल क्रोम में मिलेगा टैब शेयरिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
गूगल क्रोम में मिलेगा टैब शेयरिंग फीचर

गूगल क्रोम में मिलेगा टैब शेयरिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Apr 27, 2026
01:43 pm

क्या है खबर?

गूगल यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गूगल क्रोम वेब ब्राउजर में नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी अब टैब शेयरिंग को आसान बनाने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। खासकर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह अपडेट काफी काम का माना जा रहा है। इन नए फीचर्स से यूजर अपने अलग-अलग डिवाइस के बीच काम को तेजी से जारी रख पाएंगे और ब्राउजिंग अनुभव पहले से ज्यादा आसान और बेहतर हो जाएगा।

काम

कैसे काम करेंगे नए टैब शेयरिंग फीचर्स?

नए फीचर के तहत यूजर एड्रेस बार से ही सीधे टैब दूसरे डिवाइस पर भेज सकेंगे। इसके लिए ऑम्निबॉक्स में एक शॉर्टकट जोड़ा जाएगा, जिससे कम स्टेप्स में टैब शेयर हो जाएगा। इतना ही नहीं, जो टैब दूसरे डिवाइस पर भेजा जाएगा, वह अपने आप खुल भी सकता है। यूजर को सिर्फ एक नोटिफिकेशन दिखेगा, जिससे उन्हें पता चल जाएगा कि टैब खुल गया है और काम तुरंत जारी रखा जा सकता है।

जेस्चर

जेस्चर से टैब भेजने की भी तैयारी

गूगल यूजर्स के लिए एक बिलकुल नए जेस्चर फीचर की भी टेस्टिंग कर रही है। इसमें यूजर अपने फोन को डबल टैप करके टैब दूसरे डिवाइस पर भेज सकेंगे। यह फीचर अभी शुरुआती स्टेज में है और इसे टेस्टिंग वर्जन में देखा गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च तारीख साफ नहीं की है। अगर यह फीचर आता है, तो टैब शेयरिंग और भी आसान और तेज हो जाएगी।

Advertisement

अपडेट

जल्द आ सकता है अपडेट

ये सभी नए फीचर्स अभी क्रोम कैनरी में टेस्ट किए जा रहे हैं, जो शुरुआती स्टेज का वर्जन होता है। गूगल ने अभी यह नहीं बताया है कि इन्हें स्टेबल वर्जन में कब तक लाया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये फीचर्स सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इससे क्रोम का इस्तेमाल और आसान होगा और यूजर्स को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा।

Advertisement