Page Loader
 गूगल क्रोम में मिला नया फीचर, वेब पेज को पढ़कर सुनाएगा वेब ब्राउजर 
गूगल क्रोम में मिला नया फीचर (तस्वीर: अनस्प्लैश)

 गूगल क्रोम में मिला नया फीचर, वेब पेज को पढ़कर सुनाएगा वेब ब्राउजर 

Jun 17, 2024
03:46 pm

क्या है खबर?

गूगल अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गूगल क्रोम वेब ब्राउजर में लगातार नए-नए फीचर्स को जोड़ रही है। कंपनी ने हाल ही में गूगल क्रोम में लिसेन दिस पेज नामक एक फीचर को पेश किया है। इस फीचर के साथ गूगल क्रोम यूजर को पूरा वेब पेज पढ़कर सुनाएगा, साथ ही कई कस्टमाइजेशन विकल्प भी प्रदान करेगा। यह अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होना चाहिए।

भाषा

इन भाषाओं में यूजर्स सुन पाएंगे वेब पेज

गूगल क्रोम के इस नए इस फीचर का उपयोग करते समय यूजर्स को अलग-अलग आवाज और अलग-अलग भाषा चुनने का विकल मिलता है। आवाज के लिए फिलहाल यूजर्स 4 विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें रूबी (मिड-पिच, वार्म), रिवर (मिड-पिच, ब्राइट), फील्ड (लो-पिच, ब्राइट) और मॉस (लो-पिच, शांतिपूर्ण) शामिल हैं। इस फीचर के लिए अंग्रेजी भाषा के अलावा, हिंदी, बंगाली, अरबी, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, जापानी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश सहित कई अन्य भाषाओं में उपलब्ध हैं।

उपयोग

कैसे करें इस फीचर का उपयोग?

गूगल क्रोम के एंड्रॉयड ऐप पर, 3 डॉट मेनू में ट्रांसलेशन विकल्प के ठीक नीचे लिसेन दिस पेज विकल्प दिखाई देता है। नए विकल्प पर टैप करने से पॉडकास्ट जैसे लेआउट में प्लेबैक शुरू हो जाएगा, जिसमें 10 सेकंड तक प्ले, पॉज, रिवाइंड, फास्ट फॉरवर्ड या स्किप करने और यहां तक कि पसंदीदा आवाज बदलने की क्षमता होगी। इस फीचर का उपयोग करने के लिए नियमित तौर पर अपने क्रोम वेब ब्राउजर को अपडेट करें।