Page Loader
गूगल क्रोम धीमा कर रहा काम? इन तरीकों से बढ़ाएं स्पीड 
गूगल क्रोम सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वेब ब्राउजर है

गूगल क्रोम धीमा कर रहा काम? इन तरीकों से बढ़ाएं स्पीड 

Jun 28, 2025
08:48 am

क्या है खबर?

गूगल क्रोम दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वेब ब्राउजर है, लेकिन कई बार यह बहुत धीमा हो जाता है। इससे यूजर्स को इंटरनेट चलाने में परेशानी होती है और काम रुक जाता है। अगर आपका भी क्रोम धीरे चल रहा है तो घबराएं नहीं। कुछ आसान उपायों से आप इसकी रफ्तार फिर से तेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन तरीकों से क्रोम को तेज किया जा सकता है।

 अपडेट 

क्रोम को अपडेट रखना सबसे जरूरी 

गूगल समय-समय पर क्रोम के लिए नए अपडेट भेजती है, जिससे इसकी स्पीड और सिक्योरिटी बेहतर होती है। इसलिए अपने क्रोम ब्राउजर को हमेशा अपडेट करते रहें। इससे न केवल ब्राउजर तेज चलता है, बल्कि वायरस या हैकिंग से सुरक्षा भी मिलती है। मोबाइल और कंप्यूटर दोनों यूजर्स के लिए अपडेट करना जरूरी है। पुराने वर्जन में अक्सर स्लो काम करने की शिकायतें आती हैं। ऑटो अपडेट चालू रखें, जिससे ब्राउजर खुद अपडेट हो जाएगा।

कैश

कैश और कुकीज को समय-समय पर हटाएं 

जब आप गूगल क्रोम पर कुछ भी सर्च करते हैं, तो उसमें कुकीज और कैश नाम की अस्थायी फाइलें बनती हैं। ये फाइलें ज्यादा हो जाएं तो ब्राउजर धीरे चलने लगता है। इसलिए इन्हें समय-समय पर डिलीट करते रहना चाहिए। क्रोम की सेटिंग में जाकर ये फाइलें आसानी से हटाई जा सकती हैं। इससे ब्राउजर तेज चलेगा, स्टोरेज भी बचेगा और आपका इंटरनेट चलाने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।

अन्य

फालतू टैब और विज्ञापन करें बंद 

अक्सर लोग एक साथ बहुत सारे टैब खोल लेते हैं, जिससे क्रोम धीमा चलने लगता है। कोशिश करें कि सिर्फ जरूरी टैब ही खुले रहें। ज्यादा टैब खुलने से कंप्यूटर या मोबाइल की स्पीड भी धीमी हो सकती है। वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापन भी ब्राउजर को धीमा करते हैं। इसके लिए क्रोम में एक ऐड ब्लॉकर लगाएं। यह फालतू विज्ञापन रोक देता है और इंटरनेट चलाना आसान हो जाता है। ब्राउजिंग और तेज, बेहतर और आरामदायक हो जाती है।