Page Loader
गूगल क्रोम ब्राउजर में मिलीं सुरक्षा खामियां, डिवाइस की सुरक्षा के लिए जल्द अपडेट करें ऐप
यूजर्स को अपने क्रोम ब्राउजर को जल्द अपडेट करना चाहिए

गूगल क्रोम ब्राउजर में मिलीं सुरक्षा खामियां, डिवाइस की सुरक्षा के लिए जल्द अपडेट करें ऐप

Apr 16, 2023
05:54 pm

क्या है खबर?

गूगल ने क्रोम ब्राउजर में ऐसी 2 सुरक्षा खामियों का पता लगाया है, जो आपके डिवाइस के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर सकती हैं। गूगल ने पुष्टि की है कि वेब ब्राउजर में मिली ये खामियां विंडोज, मैक और लिनक्स डिवाइस को प्रभावित कर सकती हैं। इस सुरक्षा खतरे को दूर करने के लिए कंपनी ने एक नया क्रोम अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को अपने ब्राउजर को जल्द से जल्द अपडेट करना चाहिए।

अपडेट

गूगल क्रोम को कैसे अपडेट करें?

गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने सिस्टम पर क्रोम ब्राउजर को ओपन करें। अब स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर स्थित 3 डॉट मेनू आइकन पर टैप करें और यहां सेटिंग्स विकल्प पर क्लिक करें। अब 'अबाउट क्रोम' पर क्लिक करें और यह देखें कि आप कौन से वर्जन का क्रोम ब्राउजर उपयोग कर रहे हैं। अगर आप पुराने वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके लिए नया वर्जन अपने आप अपडेट हो जाएगा।