Loading...
गूगल और यूट्यूब ने भारतीय परिवारों के लिए लॉन्च की डिजिटल वेलबीइंग गाइडबुक
गूगल-यूट्यूब ने डिजिटल वेलबीइंग गाइडबुक पेश की है

गूगल और यूट्यूब ने भारतीय परिवारों के लिए लॉन्च की डिजिटल वेलबीइंग गाइडबुक

Jul 20, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

गूगल और यूट्यूब ने भारतीय परिवारों के लिए 'डिजिटल वेलबीइंग गाइडबुक' लॉन्च की है। यह एक फ्री रिसोर्स है, जिसे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS), फोर्टिस हेल्थकेयर के विशेषज्ञों, पैरेंटिंग एडवोकेट्स और सेलिब्रिटी माता-पिता के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस पहल का मकसद भारतीय परिवारों की मदद करना है, ताकि वे स्क्रीन-टाइम की सीमा तय करने जैसी बहस से आगे बढ़कर प्रैक्टिकल और सबूतों पर आधारित सलाह के जरिए बेहतर डिजिटल आदतें अपना सकें।

मकसद 

क्या है इस गाइडबुक का मकसद?

गूगल के अनुसार, गाइडबुक भारतीय परिवारों के लिए बनाई गई है। इसमें देश के अनोखे डिजिटल माहौल को ध्यान में रखा गया है, जहां स्मार्टफोन का इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई, मनोरंजन, बातचीत और पैसों के लेन-देन के लिए किया जाता है।

यह गाइड सख्त पाबंदियां लगाने के बजाय ऐसे तरीकों को बढ़ावा देती है, जिनसे माता-पिता और बच्चे मिलकर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की अच्छी आदतें अपना सकें।

इसे मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास के जानकारों की सलाह से तैयार किया है।

सलाह 

माता-पिता को दी गई है सलाह 

यह गाइडबुक माता-पिता को सलाह देती है कि वे अचानक डिवाइस पर रोक लगाने के बजाय टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर बच्चों से बातचीत करें और परिवार के साथ मिलकर नियम बनाएं।

इस रिसोर्स में परिवार के लिए मीडिया एग्रीमेंट बनाने, घर में ऐसी जगहें बनाने जहां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल न हो और माता-पिता को बच्चों की डिजिटल जिंदगी में सक्रिय रूप से शामिल करने के सुझाव भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENT