LOADING...
गूगल ने क्रोम में जोड़ा वर्टिकल टैब सपोर्ट, मिलेगा बेहतर ब्राउजिंग अनुभव
गूगल ने क्रोम में 2 नए फीचर्स पेश किए हैं

गूगल ने क्रोम में जोड़ा वर्टिकल टैब सपोर्ट, मिलेगा बेहतर ब्राउजिंग अनुभव

Apr 08, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

गूगल ने यूजर्स के ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए क्रोम के लिए 2 नए फीचर्स की घोषणा की है। इनकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी और कई अन्य ब्राउजर्स में उपलब्ध हैं। आखिरकार कंपनी ने गूगल क्रोम ब्राउजर में वर्टिकल टैब सपोर्ट जोड़ दिया है। इससे यूजर सभी टैब को ऊपर की पंक्ति के बजाय साइडबार में देख सकेंगे। इससे ब्राउजर में खुले कई सारे टैब ग्रुप्स को प्रबंधित करना आसान होगा।

फायदा 

वर्टीकल टैब सपोर्ट से मिलेगा यह फायदा 

नए व्यू में आपको साइड में टैब की एक सूची मिलती है, जबकि एड्रेस बार विंडो में ऊपर चला जाता है, जिससे ब्राउजिंग के लिए अधिक उपयोगी वर्टिकल स्पेस मिलता है। टैब को नेविगेट करना बहुत आसान हो जाता है, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा। आप चाहें तो टैब वाली साइडबार को और भी छोटा कर सकते हैं। आप किसी भी क्रोम विंडो पर राइट-क्लिक करके और 'शो टैब्स वर्टीकली' विकल्प का चयन करके इसे चालू सकते हैं।

फीचर 

वेबसाइट पर नहीं दिखेंगी अनावश्यक चीजें

वर्टिकल टैब सपोर्ट के अलावा टेक दिग्गज ने एक और बहुप्रतीक्षित फीचर नया फुल-पेज रीडिंग मोड भी पेश किया है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह मोड वेबसाइट पर मौजूद उन चीजों को हटा देगा, जिनकी आपको वास्तव में जरूरत नहीं है। इससे पेज को पढ़ना आसान हो जाएगा। गूगल ने बताया कि पेज पर राइट-क्लिक करके और 'ओपन इन रीडिंग मोड' का चयन करके इस नए मोड को सक्रिय किया जा सकता है।

Advertisement