LOADING...
गूगल ने क्रोम में AI स्किल्स फीचर जोड़ा, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
गूगल ने क्रोम में एक नया AI फीचर पेश किया है

गूगल ने क्रोम में AI स्किल्स फीचर जोड़ा, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Apr 15, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

गूगल अपने क्रोम वेब ब्राउजर में और अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताएं जोड़ रही है। कंपनी स्किल्स नामक एक नया फीचर पेश कर रही है। यह यूजर्स को अपने पसंदीदा AI प्रॉम्प्ट्स को सेव करने और उनका दोबारा उपयोग करने की सुविधा देगा, जिन्हें अलग-अलग वेब पेजों पर बिना दोबारा टाइप किए चलाया जा सकता है। स्किल्स फीचर क्रोम में जेमिनी AI के एकीकरण से जुड़ा है, जो एटलस, कॉमेट जैसे AI ब्राउजर्स को टक्कर देने के लिए किया है।

फायदा 

फीचर का क्या होगा फायदा?

जेमिनी वर्तमान में किसी वेब पेज के बारे में प्रश्न पूछने, जानकारी का सारांश तैयार करने या विभिन्न कार्य करने की सुविधा देता है। स्किल्स यूजर्स को AI प्रॉम्प्ट बनाने की अनुमति देगा, जिन्हें एक क्लिक से बार-बार एक्सेस किया जा सकता है। माना कि कोई यूजर रेसिपी वेबसाइट देखते समय अक्सर जेमिनी से शाकाहारी विकल्प सुझाव देने के लिए कहता है तो वे अब उस प्रॉम्प्ट को सेव कर विभिन्न वेब पेजों पर फिर से उपयोग कर सकते हैं।

तरीका 

ऐसे कर सकते हैं फीचर का उपयोग

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए चैट हिस्ट्री से सीधे AI प्रॉम्प्ट को स्किल के रूप में सेव करना होगा। फिर, क्रोम में फॉरवर्ड स्लैश (/) टाइप करके या प्लस साइन (+) बटन पर क्लिक करके इस स्किल को जेमिनी में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद, स्किल उस वेब पेज पर चलेगी, जिसे देखा जा रहा है। साथ ही उन सभी टैब पर भी, जो सिलेक्ट किए हैं। इन स्किल्स को एडिट किया जा सकता है।

Advertisement