जेफ्री हिंटन ने AI से नौकरियों को खतरे को लेकर की भविष्यवाणी
नोबेल विजेता कंप्यूटर वैज्ञानिक जेफ्री हिंटन इसकी वजह से होने वाले नौकरियों के भारी नुकसान को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं। इन्हें 'AI का गॉडफादर' भी कहा जाता है।
सीनेटर बर्नी सैंडर्स के साथ एक कार्यक्रम में हिंटन ने कहा कि बहुत संभावना है कि AI इंसानी काम संभाल लेगा, जिससे भारी बेरोजगारी आएगी। उनका मानना है कि टेक कंपनियां लोगों के बजाय सिर्फ मुनाफे पर ध्यान दे रही हैं।
बड़ी टेक कंपनियां AI में कर रहीं भारी निवेश
बड़ी टेक कंपनियां शक्तिशाली AI बनाने में करीब 1,000 अरब डॉलर (करीब 90,000 अरब रुपये) लगा रही हैं, जो कम पैसों में इंसानों का काम कर सकता है।
सैंडर्स ने भी हिंटन की बातों का समर्थन किया और एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा है कि ऑटोमेशन की वजह से करीब 10 करोड़ अमेरिकी नौकरियां खत्म हो सकती हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि काम खोना हमारी पहचान पर चोट करता है, खासकर उन युवाओं के लिए जो नौकरी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
आने वाले 2-3 सालों में नए ग्रेजुएट्स में बेरोजगारी 25 फीसदी तक पहुंच सकती है। यह भी चेताया कि बिना किसी सुरक्षा कवच के अगर, AI को इसी तरह आगे बढ़ने दिया गया तो हमें पछतावा होगा।