LOADING...
फोर्टनाइट 19 मार्च को गूगल प्ले स्टोर पर होगा उपलब्ध, एंड्राॅयड यूजर्स पर क्या होगा असर?
फोर्टनाइट गेम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा

फोर्टनाइट 19 मार्च को गूगल प्ले स्टोर पर होगा उपलब्ध, एंड्राॅयड यूजर्स पर क्या होगा असर?

Mar 18, 2026
10:47 am

क्या है खबर?

कई सालों की कानूनी खींचतान के बाद फोर्टनाइट आखिरकार एंड्रॉयड के सबसे बड़े ऐप स्टोर पर वापसी कर रहा है। ऐपिक गेम्स ने पुष्टि की है कि फोर्टनाइट 19 मार्च से गूगल प्ले स्टोर पर विश्व स्तर पर उपलब्ध होगा। उसी दिन गेम का अगला सीजन भी शुरू हो रहा है। पिछले साल दिसंबर में अमेरिका गेम फिर से उपलब्ध हो गया था। यह इस गेम के वापसी का संकेत नजर आ रहा था।

मामला 

क्या है यह मामला?

ऐप स्टोर पर इस गेम को बंद करने का घटनाक्रम 2020 से शुरू हुआ, जब एपिक ने अपना खुद का भुगतान सिस्टम पेश किया। इससे इन-ऐप खरीदारी पर गूगल के मानक 30 प्रतिशत कमीशन को दरकिनार कर दिया गया, जिसके बाद गूगल ने फोर्टनाइट को प्ले स्टोर से हटा दिया। iOS पर ऐसा ही कदम उठाते हुए फोर्टनाइट को ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया। इसके बाद कई हाई-प्रोफाइल मुकदमे हुए, जिनमें दोनों कंपनियों की नीतियों को चुनौती दी।

फायदा 

एंड्रॉयड यूजर्स को क्या होगा फायदा?

नवंबर में एपिक और गूगल के बीच हुए समझौते से स्थिति में निर्णायक मोड़ आया। हाल ही में गूगल ने पुष्टि की कि वह इन-ऐप खरीदारी पर अपना कमीशन 30 प्रतिशत से घटाकर 10 से 20 प्रतिशत के बीच कर देगा। इस बदलाव से फोर्टनाइट की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इससे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए साइडलोडिंग या वैकल्पिक स्टोर का इस्तेमाल करने के बजाय, फोर्टनाइट एक बार फिर प्ले स्टोर पर सीधे उपलब्ध होगा।

Advertisement