Page Loader
फेसबुक यूजर्स रहें सावधान, वेरीफाइड अकाउंट हैक कर संदिग्ध लिंक शेयर कर रहे हैं जालसाज
फेसबुक अकाउंट को हैक कर जालसाज ठगी कर रहे हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फेसबुक यूजर्स रहें सावधान, वेरीफाइड अकाउंट हैक कर संदिग्ध लिंक शेयर कर रहे हैं जालसाज

May 07, 2023
02:40 pm

क्या है खबर?

साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण कहीं ना कहीं सोशल मीडिया भी रहा है। इन दिनों जालसाज फेसबुक के वेरीफाइड अकाउंट को हैक कर उसे दिखने में मेटा के किसी आधिकारिक अकाउंट जैसा बना रहे हैं। इसके जरिए वे सोशल मीडिया पर विज्ञापन खरीद रहे हैं और यूजर्स को संदिग्ध डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के लिए लुभा रहे हैं। जब यूजर्स लिंक पर क्लिक करते हैं, तब जालसाज उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं।

मामला

सामने आया ऐसा मामला

जालसाजों द्वारा फेसबुक पर वेरीफाइड अकाउंट हैक करने का एक मामला हाल ही में तब सामने आया, जब भारतीय गायिका और अभिनेत्री मिस पूजा के अकाउंट को हैकर्स ने मेटा के ऐड और ऐड मैनेजमेंट जैसे दिखने वाले आधिकारिक अकाउंट में बदल दिया। इस अकाउंट के करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं। हैकर्स ने अकाउंट हैक कर इस पर संदिग्ध लिंक शेयर किया। ऐसे में किसी भी अकाउंट के साथ कोई जानकारी साझा करने से पहले उसकी जांच जरूर करनी चाहिए।