Loading...
स्पेस-X ने AI पर दोगुना किया खर्च, 1,500 अरब रुपये तक पहुंचा निवेश
स्पेस-X ने AI पर दोगुना किया खर्च

स्पेस-X ने AI पर दोगुना किया खर्च, 1,500 अरब रुपये तक पहुंचा निवेश

Aug 05, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अपना निवेश तेजी से बढ़ा दिया है। कंपनी ने जून, 2026 में खत्म हुई तिमाही के दौरान AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर 15.8 अरब डॉलर (लगभग 1,520 अरब रुपये) खर्च किए, जो पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग दोगुना है। कंपनी दुनिया में सबसे तेज गति से AI कंप्यूट क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके लिए लगातार नए डाटा सेंटर और संसाधन भी जोड़े जा रहे हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर

AI इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेगी कंपनी

स्पेस-X के अनुसार, आने वाली तिमाहियों में भी AI पर बड़े स्तर पर निवेश जारी रहेगा।

कंपनी अपनी कंप्यूट क्षमता लगातार बढ़ा रही है, ताकि नए AI मॉडल पहले से ज्यादा तेज और बेहतर बन सकें। मस्क ने उम्मीद जताई कि इस साल के आखिर तक कंपनी की कंप्यूट क्षमता दो गीगावाट से अधिक हो जाएगी।

अगले साल इसे बढ़ाकर करीब दस गीगावाट तक पहुंचाने की योजना भी बनाई गई है।

कमाई

AI कारोबार से बढ़ी कंपनी की कमाई

कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़ी सेवाओं से 2.2 अरब डॉलर (लगभग 210 अरब रुपये) का राजस्व मिला, जो पिछली तिमाही के मुकाबले काफी अधिक है।

कंपनी का AI कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इससे होने वाली कुल आय में भी बड़ा इजाफा दर्ज किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि AI पर किया जा रहा निवेश भविष्य में कंपनी के लिए मजबूत कमाई का आधार बन सकता है।

ADVERTISEMENT

ग्रोक

ग्रोक को मिलेगा स्पेस-X का पूरा डाटा

मस्क ने कहा कि कंपनी का अगला AI मॉडल ग्रोक 5 इस साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है।

इसमें पिछले 25 वर्षों में स्पेस-X द्वारा तैयार किए गए बड़े तकनीकी डाटा का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि इससे ग्रोक इंजीनियरिंग और तकनीकी कामों में पहले से ज्यादा सक्षम होगा।

इसके जरिए OpenAI, गूगल, एंथ्रोपिक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की भी तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENT