LOADING...
एलन मस्क को OpenAI के खिलाफ मुकदमे में मिली हार, जानिए जूरी ने क्या कहा
एलन मस्क को OpenAI और उसके CEO सैम ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमे में हार मिली है

एलन मस्क को OpenAI के खिलाफ मुकदमे में मिली हार, जानिए जूरी ने क्या कहा

May 19, 2026
12:03 am

क्या है खबर?

टेस्ला और स्पेस एक्स के CEO एलन मस्क को OpenAI और उसके शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ दायर किए गए मुकदमों में बड़ा झटका लगा है। कैलिफोर्निया के ओकलैंड स्थित संघीय अदालत ने सोमवार को मस्क के सभी दावों को खारिज कर दिया। इस मुकदमे में मस्क ने OpenAI पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के विकास का मार्गदर्शन करने के लिए मानवता के लाभ के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में साझा दृष्टिकोण को धोखा देने का आरोप लगाया था।

फैसला

9 सदस्यीय जूरी ने सुनाया फैसला

9 सदस्यीय जूरी ने पाया कि मस्क ने अपना मुकदमा दायर करने में बहुत देर कर दी और वह समय सीमा चूक गए। जूरी ने मुकदमें में सलाहकार की भूमिका निभाई, लेकिन न्यायाधीश यवोन गोंजालेज रोजर्स ने सोमवार को फैसले को अदालत का अंतिम निर्णय मानते हुए मस्क के दावों को खारिज कर दिया। जूरी ने अपना फैसला सुनाने से पहले केवल दो घंटे विचार-विमर्श किया था। यह फैसला मस्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विवाद

क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद OpenAI के शुरुआती मिशन को लेकर है। मस्क का आरोप है कि सैम ऑल्टमैन ने कंपनी को 2015 में एक नॉन-प्रॉफिट संस्था के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन अब यह प्रॉफिट कमाने वाली कंपनी बन गई है। उनका कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी के बाद OpenAI अपने मूल उद्देश्य से भटक गई। वहीं, OpenAI इन आरोपों को गलत बताते हुए कहता है कि बड़े AI सिस्टम बनाने के लिए कमर्शियल मॉडल जरूरी था।

Advertisement