एलन मस्क ने फिर की OpenAI और सैम ऑल्टमैन की ओलाचना, लगाए गंभीर आरोप
क्या है खबर?
एलन मस्क ने OpenAI के खिलाफ किए मुकदमे के सुनवाई चरण में पहुंचने के साथ ही कंपनी और उसके प्रबंधन की अलोचना तेज कर दी है। हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन और अन्य अधिकारियों पर एक धर्मार्थ संगठन (OpenAI) का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए तीखे शब्दों का प्रयोग किया। इससे अमेरिकी संघीय अदालत में चल रहे मामला फिर से चर्चाओं में आ गया है।
आरोप
धर्मार्थ संगठन से लाभ कमाने का आरोप
अपने पोस्ट में मस्क ने आरोप लगाया कि ऑल्टमैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को OpenAI के संरचनात्मक परिवर्तनों से आर्थिक लाभ हुआ। उन्होंने दावा किया कि स्टॉक आवंटन और कई तरह के गुप्त समझौतों ने संगठन के भीतर के व्यक्तियों को महत्वपूर्ण व्यक्तिगत लाभ हासिल करने की अनुमति दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी गैर-लाभकारी संस्था को लाभ कमाने वाले मॉडल में बदलने की अनुमति देने से अमेरिका में एक कानूनी मिसाल कायम हो सकती है?
सहयोग
कंपनी की स्थापना में बताई खुद की भूमिका
मस्क ने दोहराया कि OpenAI की स्थापना एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में हुई थी, जिसका उद्देश्य जनहित के लिए AI का विकास करना था। आगे कहा कि उन्होंने वित्तीय सहायता प्रदान की, प्रतिभाओं की भर्ती में सहयोग दिया और संगठन की प्रारंभिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टेस्ला प्रमुख के अनुसार, संगठन की वर्तमान संरचना उन संस्थापक सिद्धांतों से भटक गई है। व्यावसायीकरण की ओर यह बदलाव उस मूल उद्देश्य के विपरीत है।
मुकदमा
जल्द होगी मुकदमे पर सुनवाई
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उनकी ओर से OpenAI के खिलाफ किए गए मुकदमे में जूरी का चयन चल रहा है और जल्द सुनवाई शुरू होने वाली है। इस मामले में कंपनी के संचालन, फाइनेंस मॉडल और साझेदारियों की जांच होने की उम्मीद है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के साथ उसका संबंध भी शामिल है। मस्क भारी मुआवजे के साथ कंपनी के नेतत्व में बदलाव की मांग की है।