Loading...
AI की मदद से करते हैं होमवर्क? परीक्षा में घट सकते हैं आपके नंबर
26,000 छात्रों पर हुई लंबी रिसर्च

AI की मदद से करते हैं होमवर्क? परीक्षा में घट सकते हैं आपके नंबर

Jul 14, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अब बड़े स्तर पर किया जा रहा है। हालांकि, एक रिसर्च में सामने आया है कि लगातार ऐसा करने से छात्रों की सीखने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के शोधकर्ताओं ने चीन के हजारों छात्रों पर यह अध्ययन किया है। शोध में पाया गया कि AI से होमवर्क के अंक बढ़े, लेकिन बाद में परीक्षा के नतीजे कमजोर हो गए।

रिसर्च

26,000 छात्रों पर हुई लंबी रिसर्च

शोधकर्ताओं ने 30 महीने तक मिडिल और हाई स्कूल के 26,000 से अधिक छात्रों के होमवर्क, मासिक परीक्षा और प्रवेश परीक्षा के नतीजों का अध्ययन किया।

करीब 80 प्रतिशत छात्रों ने AI टूल का इस्तेमाल किया। इससे होमवर्क पूरा करने का समय 64 मिनट से घटकर 45 मिनट रह गया।

साथ ही होमवर्क के अंक औसतन 18 प्रतिशत बढ़ गए, लेकिन समय बीतने के साथ परीक्षा के परिणाम लगातार कमजोर होते गए।

वजह

AI का गलत इस्तेमाल बना बड़ी वजह

शोध में पाया गया कि करीब 81 प्रतिशत छात्र AI से सीधे जवाब लेकर अपना होमवर्क जल्दी पूरा कर रहे थे।

इससे उनकी सीखने की प्रक्रिया कमजोर हुई और परीक्षा में प्रदर्शन गिर गया। वहीं 19 प्रतिशत छात्रों ने AI का इस्तेमाल केवल पढ़ाई समझने और सवालों के समाधान के लिए किया।

इन छात्रों के परीक्षा परिणाम स्थिर रहे। शोधकर्ताओं का कहना है कि AI नुकसानदायक नहीं, बल्कि उसका गलत इस्तेमाल समस्या बन रहा है।

ADVERTISEMENT

सलाह

सीखने के लिए खुद मेहनत करना जरूरी

शोधकर्ताओं का कहना है कि छात्रों का लक्ष्य केवल होमवर्क जल्दी खत्म करना नहीं, बल्कि विषय को अच्छी तरह समझना होना चाहिए।

अध्ययन में सामाजिक विज्ञान विषयों में सबसे ज्यादा 27 प्रतिशत गिरावट, विज्ञान और गणित में 22 प्रतिशत तथा अंग्रेजी और चीनी भाषा में भी अंक कम होने की बात सामने आई।

विशेषज्ञों के अनुसार, AI का उपयोग सीखने में सहायक के रूप में करें, न कि पूरी पढ़ाई उसी पर छोड़ दें।

ADVERTISEMENT