गूगल फोटोज में AI से कर सकते हैं ये काम, जानिए कैसे करें उपयोग
क्या है खबर?
गूगल फोटोज नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुविधाओं के बदौलत अब सिर्फ एक स्टोरेज ऐप से बढ़कर एक शक्तिशाली रचनात्मक टूलकिट बन गया है। तस्वीरों में कई तरह के बदलावों से लेकर कलात्मक पोर्ट्रेट में बदलने, एडिट करने, खोजने और अपनी यादों को फिर से संजोने की सुविधा देता है। ये ऐसी सुविधाएं हैं, जो पहले केवल पेशेवर टूल्स के लिए ही उपलब्ध थीं। आइये जानते हैं फोटोज में AI की मदद से आप क्या काम कर सकते हैं।
एडिट
ऐसे बेहतर बना सकते हैं इमेज
फोटो की कमियों को करें दूर: आपने किसी पल को कैमरे में कैद किया, लेकिन फोटो में कोई कमी रह गई तो AI इनको दूर कर आपकी तस्वीर को बेहतर बना सकता है। आप फोटो खोलकर 'हेल्प मी एडिट' चुनकर, जो भी बदलाव करना चाहते हैं, वो प्रॉम्प्ट लिखकर कमियों को ठीक कर सकते हैं। बोलकर फोटो एडिट करें: आप बोलकर या टेक्स्ट का इस्तेमाल करके बता सकते हैं कि आप क्या एडिट करना चाहते हैं।
टेंप्लेट्स
पहले से तैयार टेंप्लेट्स आसान करती हैं काम
टेंप्लेट्स के साथ तस्वीरों को नया रूप: क्रिएट टैब में रेडी-मेड AI टेंप्लेट्स वाला क्रिएट विद AI सेक्शन दिया है। ये नए टेम्प्लेट्स नैनो बनाना द्वारा संचालित हैं तुरंत इमेज बनाने में आपकी मदद करेंगे। फोटो के बारे में और गहराई से जानें: 'आस्क' बटन की मदद से आप इमेज देखते समय बातचीत शुरू कर सकते हैं और तुरंत उसके कंटेंट के बारे में जवाब पा सकते हैं, उससे जुड़े पल खोज सकते हैं या बदलाव कर सकते हैं।