LOADING...
एक्स पर कुछ देर के लिए आया डिसलाइक बटन, जल्द सभी के लिए होगा उपलब्ध
एक्स पर कुछ देर के लिए आया डिसलाइक बटन

एक्स पर कुछ देर के लिए आया डिसलाइक बटन, जल्द सभी के लिए होगा उपलब्ध

Mar 18, 2026
01:02 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दिनों डिसलाइक बटन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। एक यूजर के सुझाव के बाद कंपनी के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने "मुझे 60 सेकंड दो" कहकर जवाब दिया, जिसके बाद कुछ यूजर्स को नया फीचर दिखने लगा। इससे यह संकेत मिला कि कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, अभी यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और सीमित स्तर पर ही दिखाई दे रहा है।

टेस्टिंग

सीमित यूजर्स के बीच हो रही टेस्टिंग

कई यूजर्स ने बताया कि उन्हें यह डिसलाइक ऑप्शन नहीं दिख रहा, जिससे साफ है कि इसकी टेस्टिंग यूजर्स के बहुत ही छोटे ग्रुप में की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह एक प्राइवेट डिसलाइक सिस्टम हो सकता है, जिसमें यूजर्स का नेगेटिव फीडबैक सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेगा। इससे प्लेटफॉर्म को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस तरह का कंटेंट लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

मदद

एल्गोरिदम सुधारने में मिल सकती है मदद

इस फीचर का मकसद प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को बेहतर तरीके से दिखाना और रैंक करना हो सकता है। डिसलाइक का डाटा प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे खराब या कम पसंद किए गए कंटेंट की पहुंच कम की जा सके। इससे यूजर्स बिना विवाद के अपनी राय दे पाएंगे और प्लेटफॉर्म को कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद मिलेगी, जिससे कुल मिलाकर अनुभव बेहतर हो सकता है।

Advertisement

प्रयोग

पहले भी हो चुका है ऐसा प्रयोग

यह पहली बार नहीं है जब एक्स ने इस तरह के फीचर पर काम किया हो। साल 2021 में भी कंपनी ने इसी तरह के डाउनवोट सिस्टम पर प्रयोग किया था, जिसका मकसद रिप्लाई की गुणवत्ता सुधारना था। अब एक बार फिर कंपनी इस फीचर को नए तरीके से लाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इससे ट्रांसपेरेंसी को लेकर सवाल भी उठ सकते हैं कि कंटेंट को कैसे नियंत्रित किया जाएगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement