Loading...
डीपसीक का सस्ता AI मॉडल V4.1 फ्लैश लॉन्च, एंथ्रोपिक और OpenAI को मिलेगी टक्कर
डीपसीक का सस्ता AI मॉडल लॉन्च

डीपसीक का सस्ता AI मॉडल V4.1 फ्लैश लॉन्च, एंथ्रोपिक और OpenAI को मिलेगी टक्कर

Sep 10, 2026
09:47 pm

क्या है खबर?

चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी डीपसीक ने अपना नया AI मॉडल लॉन्च किया है। V4.1 फ्लैश नाम का यह मॉडल कम कीमत पर पेश किया गया है, जिससे बाजार में कीमतों की प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल कम लागत में बेहतर प्रदर्शन करता है। लॉन्च के बाद हांगकांग में मिनीमैक्स ग्रुप और Z.ai के शेयरों में 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई। अलीबाबा के शेयर में भी 2 प्रतिशत देखने को मिली है।

प्रदर्शन

कम लागत में बेहतर प्रदर्शन

डीपसीक के मुताबिक, V4.1 फ्लैश छोटा और कुशल AI मॉडल है, जिसे कम कीमत में बेहतर काम करने के लिए तैयार किया गया है।

यह मॉडल कोडिंग और एजेंटिक टास्क में बड़े V4-प्रो मॉडल से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। डीपसीक ने बताया कि इसका आर्किटेक्चर एक समय में 552 अरब पैरामीटर वाले मॉडल की क्षमता के छोटे हिस्से को सक्रिय करता है।

इससे मॉडल को चलाने की लागत कम रखने में मदद मिलती है।

कीमत

हर 10 लाख टोकन पर बेहद कम कीमत

V4.1 फ्लैश की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम कीमत है।

यह हर 10 लाख टोकन के इस्तेमाल पर बेहद छोटा शुल्क लेता है, जिससे डेवलपर्स और कंपनियों का AI खर्च घट सकता है। ऐसे मॉडल AI एजेंट्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जो लंबे समय तक खुद कोड लिखने, टूल इस्तेमाल करने और वेब पर जानकारी खोजने जैसे काम कर सकते हैं।

डीपसीक का लक्ष्य कम लागत में ऐसे कामों को आसान बनाना है।

ADVERTISEMENT

अन्य

V4-प्रो होगा रिटायर

डीपसीक का नया मॉडल AI कंपनियों के बीच चल रही कीमत की जंग को तेज कर सकता है।

कंपनी 14 सितंबर से V4-प्रो को रिटायर करेगी और उसके सभी इंफरेंस टास्क V4.1 फ्लैश पर भेजे जाएंगे। बेंचमार्क में नया मॉडल V4-प्रो से आगे रहा, लेकिन एंथ्रोपिक और OpenAI के फ्लैगशिप मॉडल से पीछे है।

सस्ते चीनी मॉडल आने से एंथ्रोपिक और OpenAI जैसे प्रतिस्पर्धियों पर कीमत घटाने या प्रदर्शन में बढ़त हासिल करने का दबाव बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENT