दीपिंदर गोयल ने दिखाए टेम्पल डिवाइस के 6 कलर, अगले हफ्ते शुरू हो सकता है प्री-ऑर्डर
क्या है खबर?
जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपने नए टेम्पल डिवाइस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने एक्स पर डिवाइस के लॉन्च एडिशन के छह अलग-अलग कलर मॉडल की झलक दिखाई। गोयल के मुताबिक, टेम्पल के प्री-ऑर्डर जल्द शुरू किए जा सकते हैं। कंपनी अगले हफ्ते प्री-ऑर्डर खोलने की तैयारी कर रही है, लेकिन कुछ जरूरी चीजों पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। प्री-ऑर्डर की पक्की तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।
आकार
आकार में काफी छोटा होगा टेम्पल
गोयल के मुताबिक, नया टेम्पल पहले दिखाए गए आकार से आधे से भी कम है।
उन्होंने दावा किया कि अपने आकार के हिसाब से यह बाजार में मौजूद सबसे छोटे और पावरफुल वियरेबल डिवाइस में से एक होगा। उन्होंने कहा कि टेम्पल के साथ रहना और ट्रेनिंग करना लोगों की जिंदगी बदल सकता है।
डिवाइस को इस तरह तैयार किया गया है कि इसे पहनकर रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान इस्तेमाल किया जा सके।
प्राथमिकता
वेटलिस्ट में शामिल लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
गोयल ने बताया कि टेम्पल की अर्ली एक्सेस वेटलिस्ट में पहले से शामिल लोगों को प्री-ऑर्डर खुलने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
जो लोग इस डिवाइस को खरीदने में रुचि रखते हैं, वे टेम्पल की वेबसाइट पर जाकर वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं। वेबसाइट के जरिए उन्हें प्री-ऑर्डर और लॉन्च से जुड़े अपडेट भी मिलेंगे।
कंपनी फिलहाल प्री-ऑर्डर शुरू करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इसकी तारीख और बाकी जानकारी साझा कर सकती है।
अन्य
पीवी सिंधु के साथ भी दिखा टेम्पल
टेम्पल डिवाइस को हाल ही में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ भी देखा गया। वह नई दिल्ली में हुई BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के दौरान इसे पहने नजर आईं।
रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस दिमाग के अंदर ब्लड फ्लो और ऑक्सीजनेशन को ट्रैक करता है। इसका इस्तेमाल शरीर और दिमाग से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है।
हालांकि, कंपनी ने अभी डिवाइस की कीमत और बिक्री की पूरी जानकारी नहीं दी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Six colors for the launch edition of @temple
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) October 1, 2026
Pre-orders open soon - hopefully next week; just need certainty on a couple more items.
Folks on early access waitlist get priority access. Join the waitlist at https://t.co/hi9q1VXygW
Can’t wait to get this 𝗂̶𝗇̶… pic.twitter.com/NVktLJ16yt