Page Loader
साइबर हमले का शिकार हुआ सरकारी सर्वर, ऑनलाइन वोटिंग बीच में बाधित
साइबर जालसाजों ने कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक के सरकारी सर्वर पर हमले प्रयास किया (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

साइबर हमले का शिकार हुआ सरकारी सर्वर, ऑनलाइन वोटिंग बीच में बाधित

Jan 05, 2023
08:47 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर के अलग-अलग देशों में साइबर जालसाज अब सरकारी संस्थानों को भी काफी तेजी से अपना निशाना बना रहे हैं। साइबर जालसाजों ने हाल ही में फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक के सरकारी सर्वर पर हमले प्रयास किया। यह साइबर हमला ऐसे समय में हुआ जब मार्टीनिक अपने आधिकारिक ध्वज और गान का चयन करने के लिए ऑनलाइन वोटिंग कर रहा था। सरकारी सर्वर पर हमले के कारण दो सप्ताह तक चलने वाले इस ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया को रोकना पड़ा।

जानकारी

तीन लाख से अधिक लोग करने वाले थे वोटिंग

फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप मार्टीनिक के 3,70,000 से अधिक निवासी इस ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया के जरिए द्वीप के लिए ध्वज और गान का चयन करने वाले थे। इस वोटिंग प्रक्रिया में निवासियों को चुनने के लिए 19 ध्वज और चार गान विकल्प में दिए गए थे। हालांकि, ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया को साइबर हमले के कारण बीच में ही रोकना पड़ा। अधिकारियों ने कहा, "हमला सफल नहीं हुआ, लेकिन हमें सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।"