क्लाउडफ्लेयर ने AI के लिए लॉन्च किया काइट्सर्फ ब्राउजर
क्लाउडफ्लेयर ने काइट्सर्फ नाम का एक नया ब्राउजर लॉन्च किया है। यह खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए बनाया गया है, इंसानों के लिए नहीं।
इसमें आम ब्राउजर की तरह टैब्स या एक्सटेंशन पर जोर नहीं दिया गया है, बल्कि इसका काम AI बॉट्स को वेब से जुड़े टास्क संभालने में सहायता देना है, जैसे कि वेबसाइट्स पर जाना या फॉर्म भरना।
असल में इसे सॉफ्टवेयर के लिए काम को आसान और तेज बनाने के इरादे से तैयार किया गया है, न कि लोगों के लिए।
क्लाउडफ्लेयर वर्कर्स पर चलता है काइट्सर्फ
काइट्सर्फ वर्कर्स प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसे ब्राउजर रन के जरिए बीटा वर्जन में मुफ्त में आजमाया जा सकता है।
HTML लेने या स्क्रीनशॉट लेने जैसे कामों के लिए यह क्रोमियम की तुलना में कम CPU और मेमोरी इस्तेमाल करता है।
साथ ही, यह अलग तरह के साइबर खतरों और प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक्स जैसी कमजोरियों का भी ध्यान रखता है। इसकी तकनीकी बनावट में ब्लीतज का आधुनिक इंजन, फायरफॉक्स स्टाइलो CSS और रस्ट का बोआ JS शामिल हैं, जिससे यह तेज और हमेशा अपडेटेड रहता है।