Page Loader
अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी 
क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा

अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी 

Jun 03, 2025
06:25 pm

क्या है खबर?

गूगल क्रोम वेब ब्राउजर यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा मंडरा रहा है। गूगल ने एक तकनीकी खामी सामने आने के बाद सभी 3 करोड़ यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। गूगल ने इसके लिए एक आपातकालीन अपडेट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि एक तकनीकी खामी का फायदा उठाकर कुछ हमले किए जा रहे हैं। यह खामी कंपनी के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप ने पकड़ी है और अब सभी प्लेटफॉर्म पर इसका समाधान लागू किया गया है।

खतरा

क्या है खतरा?

गूगल ने बताया कि CVE-2025-5419 नाम की यह खामी ब्राउजर के V8 कंपोनेंट में है, जिससे रीड और राइटिंग में गड़बड़ी हो सकती है। इस गड़बड़ी का फायदा उठाकर कोई भी हमलावर तैयार किए गए HTML पेज से सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। गूगल को जानकारी है कि इस खामी का उपयोग पहले हमलों में हो चुका है। इस वजह से गूगल ने सभी यूजर्स को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

सुरक्षित

कैसे रहें सुरक्षित?

इस खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि गूगल क्रोम यूजर्स अपना क्रोम ब्राउजर तुरंत ही अपडेट करें। ब्राउजर में जब भी अपडेट का नोटिफिकेशन दिखे, उसे नजरअंदाज न करें। अपडेट के बाद क्रोम को बंद करके दोबारा चालू करें, जिससे नया सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव हो जाए। सामान्य टैब फिर से खुलेंगे, लेकिन इंकॉग्निटो टैब नहीं खुलेंगे, इसलिए जरूरी जानकारी पहले ही सेव कर लेना बेहतर होगा।