जेड डॉट AI ला रहा GLM-5.3 मॉडल, साइबर सुरक्षा में मिथोस को दी चुनौती
चीनी स्टार्टअप जेड डॉट AI ने ऐलान किया है कि वह अगले करीब 2 सप्ताह में GLM-5.3 को सार्वजनिक रूप से लॉन्च करेगी। इसका लक्ष्य एंथ्रोपिक के मिथोस 5 को कड़ी टक्कर देना है, खासकर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में।
कंपनी ने अपने परीक्षणों में पाया कि GLM-5.3 ने सॉफ्टवेयर में मौजूद कमियों (बग्स) को पहचानने में मिथोस 5 से थोड़ी बढ़त हासिल की। जहां GLM-5.3 का स्कोर 84.5 फीसदी रहा, वहीं मिथोस का 83.8 फीसदी था। हालांकि, उन बग्स का इस्तेमाल करके असल हमले बनाने के मामले में GLM-5.3 पीछे रह गया।
ट्रस्टेड एक्सेस के जरिए मिलेंगे खास फीचर
GLM-5.3 सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगा, लेकिन इसकी सबसे संवेदनशील साइबर सुरक्षा से जुड़े फीचर केवल सत्यापित यूजर्स को ही 'ट्रस्टेड एक्सेस' प्रोग्राम के जरिए मिलेंगे।
इस प्रोग्राम में सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय दिए गए हैं, ताकि इसका सही इस्तेमाल करने वाले यूजर्स डिबगिंग और सिक्योरिटी टेस्टिंग जैसे काम आसानी से कर सकें।
कुछ विशेषज्ञों को अभी भी चिंता है कि एक बार जब ये तकनीक आम हो जाएगी तो सभी सुरक्षा इंतजामों के बावजूद इसे गलत कामों के लिए इस्तेमाल होने से रोकना मुश्किल हो सकता है।