Loading...
ChatGPT का नया वॉलेट फीचर देता है खरीदारी करने की सुविधा, जानिए कैसे करता है काम
OpenAI ने ChatGPT में नया वॉलेट फीचर पेश किया है

ChatGPT का नया वॉलेट फीचर देता है खरीदारी करने की सुविधा, जानिए कैसे करता है काम

Nov 14, 2026
02:04 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने नया वॉलेट फीचर लॉन्च किया, जिसके बाद ChatGPT अब आपके लिए खरीदारी कर सकता है। इसके जरिए डॉट्स कहे जाने वाले इसके एजेंट आपको यह तय करने में मदद कर सकते हैं कि क्या खरीदना है और फिर आपकी ओर से खरीदारी कर सकते हैं। शुरुआत में यह विकल्प अमेरिका के उन प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और जिनके पास अमेरिका से जारी वीजा, मास्टरकार्ड या एक्सप्रेस कार्ड है।

नियंत्रण 

खरीदारी पर रहता है पूरा नियंत्रण 

कंपनी का कहना है कि खरीदारी पर पूरा कंट्रोल यूजर्स का होता है क्योंकि चेकआउट से पहले वे आइटम कुल रकम और लेन-देन के लिए इस्तेमाल होने वाले पेमेंट कार्ड को देख सकते हैं।

यूजर्स फेस ID या फिंगरप्रिंट जैसे सिक्योरिटी चेक के जरिए सीधे खरीदारी को मंजूरी देते हैं, जिससे लेन-देन का एक रिकॉर्ड बन जाता है।

यह फीचर ऐसे समय में आया है, जब उपभोक्ताओं के लिए बनाए गए टूल 'प्रोडक्ट-मार्केट फिट' खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

तरीका 

ऐसे काम करेगा यह फीचर 

ChatGPT सब्सक्राइबर्स अपने मान्य पेमेंट कार्ड को नए 'ChatGPT वॉलेट' में जोड़ते हैं और फिर खरीदारी में मदद के लिए अपने 'डॉट' से कहते हैं।

हर बार खरीदारी करते समय यूजर्स को अपनी पेमेंट जानकारी दोबारा दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

जब पेमेंट करने का समय आता है तो ChatGPT का वॉलेट एक 'पेमेंट टोकन' का इस्तेमाल करके चुने गए कार्ड से पैसे काटता है। यह टोकन यूजर के असली कार्ड विवरण की जगह काम करता है।

ADVERTISEMENT