Loading...
ChatGPT का नया शॉपिंग फीचर, अपनी फोटो पर देखकर चुन सकेंगे कपड़े
ChatGPT का नया शॉपिंग फीचर

ChatGPT का नया शॉपिंग फीचर, अपनी फोटो पर देखकर चुन सकेंगे कपड़े

Oct 02, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने ChatGPT से ऑनलाइन खरीदारी को आसान बनाने के लिए दो नए शॉपिंग फीचर शुरू किए हैं। इनमें वर्चुअल ट्राई-ऑन और फेवरेट शामिल हैं। वर्चुअल ट्राई-ऑन की मदद से यूजर बिना चेंजिंग रूम जाए कपड़े और एक्सेसरी खुद पर देखकर पसंद कर सकते हैं। इसके लिए अपनी सेल्फी या पूरे शरीर की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद ChatGPT चुने गए प्रोडक्ट को यूजर की फोटो पर दिखाकर उसका वर्चुअल लुक तैयार कर सकता है।

खासियत

अपनी फोटो पर देख सकेंगे कपड़े

वर्चुअल ट्राई-ऑन के लिए यूजर ChatGPT में अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं और शॉपिंग रिजल्ट में मिलने वाले ट्राई-ऑन विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर किसी पसंदीदा कपड़े या एक्सेसरी की पहले से फोटो या वेबसाइट का स्क्रीनशॉट है, तो उसे भी अपलोड किया जा सकता है। इसके बाद ChatGPT उस आइटम को यूजर पर वर्चुअली दिखा सकता है।

यह सुविधा कपड़े खरीदने से पहले उनके लुक का अंदाजा लगाने में मदद करेगी।

आउटफिट

पसंद के आउटफिट भी खोज सकेंगे

यह सुविधा सिर्फ किसी एक प्रोडक्ट को आजमाने तक सीमित नहीं है।

यूजर अपनी पसंद का आउटफिट या कोई खास स्टाइल बताकर ChatGPT से उससे मिलते-जुलते कपड़े और एक्सेसरी खोजने के लिए कह सकते हैं। किसी सेलिब्रिटी के आउटफिट की फोटो अपलोड करके उसमें मौजूद खरीदने लायक आइटम भी खोजे जा सकते हैं।

OpenAI के अनुसार, यह फीचर ChatGPT इमेज 2.5 मॉडल पर काम करता है, जो फोटो एडिटिंग और इमेज तैयार करने में बेहतर है।

ADVERTISEMENT

अन्य

पसंदीदा प्रोडक्ट बाद में देख सकेंगे

OpenAI ने ChatGPT में फेवरेट फीचर भी जोड़ा है, जिससे यूजर शॉपिंग के दौरान पसंद आए प्रोडक्ट को सेव कर सकेंगे।

इससे बाद में उसी प्रोडक्ट को दोबारा खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेव किए गए प्रोडक्ट के साथ वर्चुअल ट्राई-ऑन से तैयार फोटो भी दिखाई दे सकती है।

कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद ऑनलाइन शॉपिंग में AI की भूमिका बढ़ाना है, ताकि यूजर प्रोडक्ट खोजने और चुनने का काम आसानी से कर सकें।

ADVERTISEMENT