Loading...
ChatGPT मोबाइल ऐप में आया नया वॉइस फीचर, अब बोलकर कर सकेंगे कई काम
ChatGPT मोबाइल ऐप में आया नया वॉइस फीचर

ChatGPT मोबाइल ऐप में आया नया वॉइस फीचर, अब बोलकर कर सकेंगे कई काम

Sep 24, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने ChatGPT मोबाइल ऐप के लिए नए वॉइस-बेस्ड एजेंटिक फीचर्स पेश किए हैं। इनकी मदद से यूजर्स बोलकर कई काम शुरू कर सकेंगे और AI से सिर्फ सवाल पूछने के बजाय अलग-अलग टास्क भी करवा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, वॉइस कमांड के जरिए डॉक्यूमेंट बनाने, ईमेल का ड्राफ्ट तैयार करने और मैसेज का सारांश बनाने जैसे काम किए जा सकेंगे। यह सुविधा मोबाइल पर काम करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है।

काम

आवाज से शुरू होंगे कई काम

नए फीचर्स के तहत पात्र यूजर्स मोबाइल पर वॉइस कमांड देकर अलग-अलग काम शुरू कर सकेंगे।

प्लस और प्रो यूजर्स वर्क टैब के जरिए डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। ChatGPT कनेक्टेड ऐप्स और क्लाउड ब्राउजर के साथ भी काम कर सकता है।

यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार बोलकर निर्देश दे सकेंगे और ChatGPT उन निर्देशों के आधार पर काम आगे बढ़ाएगा। फ्री और गो यूजर्स भी उपलब्ध कनेक्टेड ऐप्स और प्लगइन्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

टेक्स्ट

वॉइस और टेक्स्ट में बदल सकेंगे

OpenAI के मुताबिक, ChatGPT की वॉइस बातचीत में अब ज्यादा रिच टेक्स्ट आउटपुट दिखाई देगा।

यूजर्स जरूरत के अनुसार वॉइस और टेक्स्ट के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। इसका मतलब है कि मोबाइल पर बोलकर शुरू किया गया काम बाद में टेक्स्ट के जरिए भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

यूजर्स चलते-फिरते किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं और बाद में डेस्कटॉप पर उसी बातचीत या काम को आगे जारी रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

सुविधा

अलग-अलग प्लान में अलग सुविधा

मोबाइल ऐप में इन फीचर्स की उपलब्धता यूजर्स के प्लान के हिसाब से अलग हो सकती है।

प्लस और प्रो यूजर्स को वर्क टैब के जरिए ज्यादा एजेंटिक सुविधाएं मिलेंगी, जबकि फ्री और गो यूजर्स कनेक्टेड ऐप्स और प्लगइन्स के साथ उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

OpenAI का यह अपडेट ऐसे समय आया है, जब AI असिस्टेंट से जटिल काम करवाने के लिए वॉइस कमांड का इस्तेमाल बढ़ रही है।

ADVERTISEMENT