Loading...
AI बाजार में बढ़ी टक्कर, ChatGPT की पकड़ हुई कमजोर, जेमिनी और क्लाउड ने बढ़ाई चुनौती
ChatGPT की हिस्सेदारी घटी

AI बाजार में बढ़ी टक्कर, ChatGPT की पकड़ हुई कमजोर, जेमिनी और क्लाउड ने बढ़ाई चुनौती

Jul 21, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI का चैटबॉट ChatGPT अभी भी दुनिया में सबसे प्रमुख AI चैटबॉट बना हुआ है, लेकिन अब धीरे-धीरे बाजार में उसकी पकड़ कमजोर पड़ती नजर आ रही है। सेंसर टावर की स्टेट ऑफ AI 2026 रिपोर्ट के अनुसार, मई, 2026 में ChatGPT सबसे तेजी से एक अरब मासिक सक्रिय यूजर्स तक पहुंचने वाला मोबाइल ऐप बना। हालांकि, गूगल जेमिनी और एंथ्रोपिक के क्लाउड जैसे AI चैटबॉट तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं।

चुनौती

जेमिनी और क्लाउड ने बढ़ाई चुनौती

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च, 2026 में पहली बार ChatGPT की कुल यूजर्स हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से नीचे आ गई।

इसका मुख्य कारण गूगल जेमिनी AI और क्लाउड का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल बताया गया है। जेमिनी को एंड्रॉयड और गूगल की दूसरी सेवाओं का बड़ा फायदा मिल रहा है।

वहीं, क्लाउड ने भी कई देशों में तेज बढ़त दर्ज की है और अमेरिका में अपनी हिस्सेदारी लगातार मजबूत बनाई है।

असर

कुछ घटनाओं का भी पड़ा असर

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के रक्षा विभाग के साथ OpenAI के समझौते के बाद कुछ समय के लिए ChatGPT ऐप हटाने वालों की संख्या बढ़ गई थी।

इसी दौरान एंथ्रोपिक के रुख के बाद कई यूजर्स क्लाउड की ओर चले गए।

कुछ दिनों तक क्लाउड ने अमेरिका में ChatGPT से ज्यादा दैनिक डाउनलोड भी दर्ज किए। हालांकि, बाद में ChatGPT ने फिर अपनी बढ़त वापस हासिल कर ली।

ADVERTISEMENT

ChatGPT

इस्तेमाल के मामले में ChatGPT आगे

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद ChatGPT पर यूजर्स सबसे अधिक समय बिता रहे हैं।

औसतन एक यूजर्स हर महीने करीब 215 मिनट ChatGPT का इस्तेमाल करता है। वहीं, जेमिनी और क्लाउड के उपयोग का समय भी लगातार बढ़ रहा है।

रिपोर्ट का कहना है कि AI बाजार अब एक कंपनी के दबदबे से निकलकर कई मजबूत कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा वाले दौर में पहुंच चुका है, जहां सभी कंपनियां नए यूजर्स को आकर्षित करने में जुटी हैं।

ADVERTISEMENT