Page Loader
चांद के रहस्य जानने के लिए शिवशक्ति प्वाइंट के पास घूम रहा रोवर, देखें वीडियो
ISRO ने वीडियो शेयर किया है (तस्वीर: ISRO)

चांद के रहस्य जानने के लिए शिवशक्ति प्वाइंट के पास घूम रहा रोवर, देखें वीडियो

Aug 26, 2023
05:19 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड कर गया। लैंड करने के बाद से ही चंद्रयान-3 के लैंडर से मिलने वाली नई-नई तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। ISRO ने ट्विटर (X) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दक्षिणी ध्रुव पर चांद के रहस्य की खोज में प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति पॉइंट के आसपास घूमता नजर आ रहा है।

पॉइंट

शिवशक्ति पॉइंट क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरू में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान (टचडाउन पॉइंट) पर चंद्रयान-3 का लैंडर उतरा है, उस पॉइंट को अब शिवशक्ति कहा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 23 जुलाई को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बता दें, चंद्रयान-3 मिशन सफल होने के बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो