Page Loader
चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने की चांद पर सल्फर की पुष्टि, हाइड्रोजन की तलाश जारी- ISRO
प्रज्ञान रोवर ने की चांद पर सल्फर की पुष्टि

चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने की चांद पर सल्फर की पुष्टि, हाइड्रोजन की तलाश जारी- ISRO

Aug 29, 2023
09:50 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की पुष्टि की है। ISRO ने जानकारी दी कि रोवर में लगे लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी उपकरण की मदद से सल्फर का पता लगाया गया है। उम्मीद के मुताबिक रोवर ने सल्फर के अलावा एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, मैंग्नीज और सिलिकॉन आदि का भी पता लगा लिया है और हाइड्रोजन के लिए तलाश जारी है।

लैंडिंग

23 अगस्त को चांद पर उतरा था विक्रम लैंडर 

चंद्रयान-3 के साथ भेजा गया विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। इसके कुछ ही देर बाद प्रज्ञान रोवर इससे बाहर आया और चांद की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने शुरू कर दिए। बता दें कि सौर ऊर्जा से चलने वाला रोवर विक्रम लैंडर के आस-पास घूमेगा और लगभग 14 दिनों तक तस्वीरें और वहां मिले वैज्ञानिक डाटा को ISRO के साथ साझा करता रहेगा।

ट्विटर पोस्ट

ISRO ने ग्राफ के माध्यम से दी जानकारी