Page Loader
चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर तय की 100 मीटर से अधिक की दूरी
प्रज्ञान रोवर चांद पर 100 मीटर से अधिक चल चुका है

चंद्रयान-3: प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर तय की 100 मीटर से अधिक की दूरी

Sep 02, 2023
02:36 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक डाटा तलाश रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज ट्विटर (X) पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर शिवशक्ति पॉइंट से 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है। ISRO ने X पर अपने पोस्ट में लिखा, 'चंद्रमा के ऊपर प्रज्ञान रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है और जारी है।'

गड्ढा

बीते दिनों रोवर के सामने आ गया था गड्ढा

इस हफ्ते सोमवार को प्रज्ञान रोवर को 4 मीटर के गड्ढे का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद ISRO ने रोवर को दूसरे रास्ते से जाने का निर्देश दिया। बता दें, चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को सफलतापूर्वक उतरा था, जिससे भारत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। साथ ही अमेरिका, चीन और रूस के बाद चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला देश चौथा बन गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट