NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / CES 2025: सोनी ने अपना एंड्रॉयड XR हेडसेट 'Xyn' किया पेश, जानिए खासियत
    अगली खबर
    CES 2025: सोनी ने अपना एंड्रॉयड XR हेडसेट 'Xyn' किया पेश, जानिए खासियत
    सोनी ने अपना एंड्रॉयड XR हेडसेट 'Xyn' किया पेश (तस्वीर: सोनी)

    CES 2025: सोनी ने अपना एंड्रॉयड XR हेडसेट 'Xyn' किया पेश, जानिए खासियत

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jan 07, 2025
    10:48 am

    क्या है खबर?

    CES 2025 में आज (7 जनवरी) सोनी ने नया एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) हेडसेट Xyn (जिन) लॉन्च किया है। यह डिवाइस खासतौर पर 3D कंटेंट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

    Xyn एनीमेशन, फिल्म निर्माण और गेमिंग के क्षेत्र में काम को सरल बनाने के लिए बनाया गया है। यह एंड्रॉयड XR ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसे खास XR डिवाइस जैसे स्मार्ट ग्लास और हेडसेट के लिए डिजाइन किया गया है।

    इसका पहला प्रदर्शन CES 2024 में हुआ था।

    खासियत

    Xyn की क्या है खासियत?

    Xyn हेडसेट 4K OLED डिस्प्ले और वीडियो पासथ्रू क्षमताओं के साथ आता है। यह कई डिजाइन और मॉडलिंग सॉफ्टवेयर के साथ संगत है, जिससे यूजर्स अपने प्रोजेक्ट्स पर आसानी से काम कर सकते हैं।

    इसे उपयोग में न होने पर फ्लिप भी किया जा सकता है, लेकिन यह रिंग और पॉइंटर के साथ नहीं आता है।

    इसके साथ Xyn मोशन स्टूडियो सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया गया है, जो बेहतर मोशन ट्रैकिंग और एनिमेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

    खासियत

    मोशन ट्रैकिंग और 3D कंवर्जन

    Xyn मोशन स्टूडियो सॉफ्टवेयर विंडोज पर चलता है और 12 सोनी मोकोपी सेंसर तक सपोर्ट करता है। यह सॉफ्टवेयर क्रिएटर्स को एनिमेशन को एडिट, ट्रिम और मर्ज करने की सुविधा देता है।

    इसके अलावा, सोनी एक विशेष फीचर पर भी काम कर रही है, जो असली चीजों और जगहों को फोटोरियलिस्टिक 3D मॉडल में बदलने की क्षमता देगा।

    यह हेडसेट 3D ऑब्जेक्ट्स को देखने और उनके साथ इंटरैक्ट करने की सुविधा भी प्रदान करता है।

    उपलब्धता

    Xyn कब तक होगा उपलब्ध?

    Xyn मोशन स्टूडियो सॉफ्टवेयर मार्च, 2025 के अंत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Xyn हेडसेट की रिलीज तिथि और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    यह डिवाइस अपनी उन्नत तकनीक और सुविधाओं के कारण एनीमेशन और गेमिंग के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

    कीमत और उपलब्धता की जानकारी के लिए ग्राहकों को सोनी की आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार करना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनी

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    सोनी

    इलेक्ट्रिक कारें क्यों बना रही हैं स्मार्टफोन्स बनाने वाली कंपनियां? शाओमी
    होंडा मोटर ने टेक कंपनी सोनी के साथ मिलाया हाथ, मिलकर बनायेंगी इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक वाहन
    क्या ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरा का मतलब होता है बेहतर फोटो क्वॉलिटी? यह है पूरा सच सैमसंग
    इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में प्रवेश के लिए सही लॉन्चिंग टाइम तलाश रही सोनी इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025