कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं आती साफ? सेटिंग्स में करें ये बदलाव
क्या है खबर?
कॉल पर बार-बार हैलो या क्या आप मुझे सुन सकते हैं कहना पड़ता है तो स्मार्टफोन की कॉल साउंड क्वालिटी बेहतर करने के लिए सेटिंग्स बदली जा सकती हैं। एंड्रॉयड फोन में VoLTE, वाई-फाई कॉलिंग, क्लियर कॉलिंग, माइक मोड और एडाप्ट साउंड जैसे फीचर मिलते हैं। इनकी मदद से आवाज ज्यादा साफ सुनाई दे सकती है और शोर भी कम हो सकता है। हालांकि, सेटिंग्स का तरीका अलग-अलग फोन में अलग हो सकता है।
#1
VoLTE और वाई-फाई कॉलिंग चालू करें
कॉल की आवाज बेहतर करने के लिए फोन में VoLTE और वाई-फाई कॉलिंग चालू कर सकते हैं।
VoLTE में कॉल 4G नेटवर्क के जरिए होती है, जिससे आवाज साफ और कॉल कनेक्ट हो सकती है। वाई-फाई कॉलिंग कमजोर मोबाइल सिग्नल वाली जगह पर मदद करती है।
इसे फोन की नेटवर्क या सिम सेटिंग्स में जाकर चालू किया जा सकता है। कुछ फोन में इसका नाम HD कॉलिंग या 4G कॉलिंग भी हो सकता है।
#2
शोर कम करने वाले फीचर इस्तेमाल करें
कई एंड्रॉयड फोन में कॉल के दौरान आसपास का शोर कम करने के लिए खास फीचर दिए जाते हैं।
गूगल पिक्सल फोन में क्लियर कॉलिंग और कुछ नए सैमसंग फोन में माइक मोड मिलता है। ये फीचर बोलने वाले की आवाज को ज्यादा साफ सुनाने और पीछे की आवाज कम करने में मदद कर सकते हैं।
हालांकि, इनका नाम और सेटिंग्स अलग-अलग मॉडल में अलग हो सकती हैं। इसलिए फोन की साउंड सेटिंग्स जरूर देखें।
#3
एडाप्ट साउंड और माइक की सफाई करें
अगर कॉल के दौरान सामने वाले की आवाज साफ नहीं सुनाई देती है तो सैमसंग फोन में एडाप्ट साउंड जैसे फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह आवाज को सुनने की जरूरत के हिसाब से बदलने में मदद करता है। इसके अलावा फोन के माइक और स्पीकर में धूल, गंदगी या लिंट जमा होने पर भी आवाज खराब हो सकती है।
इसलिए केस हटाकर माइक और स्पीकर की सफाई करना भी जरूरी है।