BYD ने कार की वाली स्मार्चवॉच बनाई, खत्म हो जाएगी चाबी की जरूरत
क्या है खबर?
कार निर्माता कंपनी BYD ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि वह एक नई स्मार्टवॉच लाने जा रही है। कंपनी की इस नई स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन कार की (कार की चाबी)) दी गई है।
इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपने स्मार्टवॉच के एक्सपीरियंस कैंप के लिए प्रतिभागियों के पहले बैच की घोषणा की थी।
इस घड़ी को एक्सपीरियंस करने वाले 20 लोगों के जरिए इस प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ऑनलाइन सामने आने लगी है।
स्मार्टवॉच
सर्कुलर डिजाइन में है स्मार्टवॉच
BYD की नई स्मार्टवॉच कार की के जरिए व्हीकल को एक्सेस करने का एक्सपीरियंस बदल जाएगा। एक ब्लॉगर ने स्मार्टवॉच का एक अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर किया, जिसमें BYD स्मार्टवॉच के डिजाइन और खासियत को दिखाया गया था।
BYD स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल डिजाइन में है और यह पिछले पेटेंट में देखे गए स्क्वायर डायल से अलग है।
कंपनी की नई स्मार्टवॉच का डिजाइन बाजार में पहले से मौजूद कई स्मार्टवॉच से मिलता-जुलता है।
अनलॉक
स्मार्टवॉच में दी गई बटन से होते हैं कार की वाले काम
BYD की आगामी नई स्मार्टवॉच में पावर बटन निचले बाएं कोने में दिया जा सकता है।
कार अनलॉक बटन ऊपरी दाएं कोने में और निचले दाएं कोने में लॉक बटन दिया गया है। ये सभी बटन डायल के बाहरी सर्कल पर फंक्शन सिंबल के साथ पाए जा सकते हैं।
ओरिजनल की फंक्शन के साथ आने वाली BYD की यह एक्सक्लूसिव हाई-टेक स्मार्टवॉच स्मार्ट इग्निशन, स्मार्ट लॉकिंग, विंडो कंट्रोल, टेलगेट ओपनिंग सहित कई सुविधाएं प्रदान करती है।
फीचर
कार की के साथ फिटनेस ट्रैकर का भी काम करती है स्मार्टवॉच
BYD स्मार्टवॉच में दिए गए फंक्शन इतने परफेक्ट हैं कि ट्रेडिशनल कार की को रिप्लेस कर सकते हैं।
यह स्मार्टवॉच सिर्फ कार के लिए ही नहीं बल्कि, अन्य स्मार्टवॉच की तरह स्टेप काउंटिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और कॉलर इंफॉर्मेशन रिमाइंडर जैसे फीचर्स के साथ एक फिटनेस ट्रैकर के रूप में भी काम करती है।
बता दें कि BYD चीनी कार निर्माता कंपनी है। भारत में भी इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इसे चीन की टेस्ला भी कहा जाता है।
बैटरी
BYD स्मार्टवॉच के फीचर
BYD स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें 360x360 रिजॉल्यूशन वाली सफायर स्क्रीन है। यह एंड्रॉयड 4.4 और iOS 7.1 के बाद के स्मार्टफोन को सपोर्ट करती है।
यह एक मेडिकल-ग्रेड हार्ट रेट सेंसर, डेली वॉटर रेसिस्टेंट फीचर के साथ आती है। इसमें 200mAh की बैटरी दी गई है।
इस बैटरी के बारे में कहा जा रहा है कि ये 30-दिन का स्टैंडबाय टाइम और 5-7 दिन लगातार इस्तेमाल की जा सकती है।
आईफोन
BYD ने बनाई NFC डिजिटल की
स्मार्टवॉच के अलावा BYD ने आईफोन और अन्य ब्रांडों के कंपैटिबल एक नई NFC डिजिटल की बनाई है। कंपनी की फ्रिगेट 07 इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली पहली मॉडल होगी।
BYD के अनुसार, आईफोन, ऐपल वॉच अभी भी बिना नेटवर्क कवरेज के या कम पॉवर की स्थिति में 5 घंटे के अंदर वाहन को अनलॉक, लॉक और स्टार्ट कर सकते हैं।
NFC डिजिटल की फंक्शन वर्तमान में केवल कार्वेट 07 और 2023 डॉल्फिन मॉडल को सपोर्ट करती है।