Loading...
ब्लूटूथ की रफ्तार होगी 4 गुना तेज, 2027 में आएगा यह खास फीचर
ब्लूटूथ की रफ्तार होगी 4 गुना तेज

ब्लूटूथ की रफ्तार होगी 4 गुना तेज, 2027 में आएगा यह खास फीचर

Nov 05, 2026
08:38 am

क्या है खबर?

ब्लूटूथ तकनीक में कई साल बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ब्लूटूथ के मानक तय करने वाली संस्था ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) ने हाई डाटा थ्रूपुट (HDT) नाम का नया फीचर आधिकारिक तौर पर मंजूर कर दिया है। इसे ब्लूटूथ कोर 7.0 का हिस्सा बनाया गया है। इस बदलाव से ब्लूटूथ लो एनर्जी की डाटा भेजने की क्षमता पहले के मुकाबले करीब 4 गुना बढ़ जाएगी। इसका असर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरणों पर दिखाई देगा।

रफ्तार

अब 2 के बजाय 7.5Mbps होगी रफ्तार

अभी ब्लूटूथ लो एनर्जी के जरिए अधिकतम 2Mbps की गति से डाटा भेजा जा सकता है।

नए HDT फीचर के आने से यह रफ्तार बढ़कर 7.5Mbps तक पहुंच जाएगी। हालांकि, HDT हर समय पूरी गति से काम नहीं करेगा। सिग्नल की मजबूती और आसपास के माहौल के हिसाब से इसकी रफ्तार 2, 3, 4, 6 और 7.5Mbps के बीच बदल सकेगी।

इससे कमजोर सिग्नल में भी कनेक्शन स्थिर बना रहेगा।

फायदा

ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को मिलेगा फायदा

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर वायरलेस ऑडियो और म्यूजिक सुनने के अनुभव पर पड़ सकता है।

HDT की मदद से भविष्य में ईयरबड्स और हेडफोन पर बिना गुणवत्ता घटाए बेहतर संगीत सुनना आसान होगा। इसके लिए एक नया मानक 2027 में आने की उम्मीद है। स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड भी तेजी से डाटा भेज सकेंगे।

इनमें जमा कसरत की जानकारी, नक्शे और सॉफ्टवेयर अपडेट फोन में भेजने में पहले के मुकाबले काफी कम समय लगेगा।

ADVERTISEMENT

सुविधा

नए उपकरणों में ही मिलेगी यह सुविधा

HDT का फायदा स्मार्ट चश्मों, AR-VR उपकरणों, स्मार्ट होम उत्पादों और कारखानों में इस्तेमाल होने वाले सेंसर को भी मिल सकता है।

हालांकि, इसके लिए फोन और दूसरे उपकरणों में HDT सपोर्ट वाली नई ब्लूटूथ चिप होना जरूरी है। केवल सॉफ्टवेयर अपडेट से यह सुविधा नहीं मिलेगी।

क्वालकॉम समेत कुछ कंपनियां इसकी तैयारी में जुटी हैं, लेकिन सैमसंग, गूगल और ऐपल ने अभी अपने फोन में इसे शामिल करने की तारीख या योजना की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ADVERTISEMENT