Page Loader
ब्लू घोस्ट लैंडर ने पृथ्वी की कक्षा से देखा बड़ा चंद्रग्रहण, कुछ ऐसा दिखा नजारा
ब्लू घोस्ट लैंडर ने पृथ्वी की कक्षा से देखा चंद्रग्रहण (तस्वीर: फायरफ्लाई एयरोस्पेस)

ब्लू घोस्ट लैंडर ने पृथ्वी की कक्षा से देखा बड़ा चंद्रग्रहण, कुछ ऐसा दिखा नजारा

Feb 01, 2025
11:45 am

क्या है खबर?

निजी अंतरिक्ष कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट मून लैंडर पृथ्वी की कक्षा से चंद्रग्रहण का गवाह बना है। इस लैंडर ने 15 जनवरी को स्पेस-X के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च होकर चंद्रमा की ओर यात्रा शुरू की थी। चंद्रग्रहण तब हुआ, जब ब्लू घोस्ट ने पृथ्वी के पास से गुजरते हुए एक धुंधला चंद्रमा देखा, जिसे पृथ्वी ने कुछ समय के लिए ढक लिया। इस घटना का वीडियो फायरफ्लाई ने एक्स पर शेयर किया है।

मिशन

ब्लू घोस्ट के मिशन का उद्देश्य और भविष्य

ब्लू घोस्ट का मिशन नासा के वाणिज्यिक चंद्र पेलोड सेवा (CLPS) कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर वैज्ञानिक अनुसंधान करना है। लैंडर अपने साथ 10 पेलोड लेकर जाएगा, जो चंद्र पर्यावरण के अध्ययन में मदद करेंगे। इसकी लैंडिंग चंद्रमा के मैरे क्रिसियम क्षेत्र में होगी। मिशन के तहत, ब्लू घोस्ट का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर 2 सप्ताह तक काम करना है, जिसमें चंद्र रेगोलिथ और अन्य महत्वपूर्ण डाटा इकट्ठा करना शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो