LOADING...
BLDC या रेगुलर पंखा: बिजली खपत और कीमत में कौन है बेहतर विकल्प?
BLDC और रेगुलर पंखे में अंतर होता है

BLDC या रेगुलर पंखा: बिजली खपत और कीमत में कौन है बेहतर विकल्प?

Apr 09, 2026
07:23 pm

क्या है खबर?

आज के समय में BLDC और रेगुलर पंखों के बीच चुनाव करना जरूरी हो गया है, क्योंकि बिजली के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। दोनों पंखे एक जैसा काम करते हैं, लेकिन उनकी तकनीक और बिजली खपत में बड़ा फर्क होता है। रेगुलर पंखे इंडक्शन मोटर से चलते हैं, जबकि BLDC पंखे नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इसका असर सीधे बिजली के बिल और रोजाना इस्तेमाल की सुविधा पर पड़ता है।

बिजली खपत

बिजली की खपत और खर्च में बड़ा फर्क

रेगुलर पंखे आमतौर पर 75 से 80 वॉट बिजली लेते हैं, जबकि BLDC पंखे सिर्फ 28 से 35 वॉट पर चलते हैं। इसका मतलब है कि BLDC पंखे करीब 60 प्रतिशत तक बिजली बचा सकते हैं। जहां रेगुलर पंखे का सालाना खर्च 2000 रुपये से ज्यादा हो सकता है, वहीं BLDC पंखे में यह खर्च करीब 700 से 800 रुपये तक रहता है, जिससे लंबे समय में अच्छी बचत होती है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस, शोर और फीचर्स में अंतर

BLDC पंखे कम आवाज में चलते हैं और वोल्टेज कम होने पर भी उनकी स्पीड स्थिर रहती है। इसके अलावा इनमें रिमोट, ऐप और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं रेगुलर पंखों में शोर ज्यादा होता है और स्पीड भी कम-ज्यादा होती रहती है। BLDC पंखे इन्वर्टर पर भी ज्यादा समय तक चलते हैं, जिससे बिजली जाने पर भी ज्यादा सुविधा मिलती है। अब बहुत से BLDC पंखे स्मार्ट फैन के रूप में आते हैं।

Advertisement

कीमत

कीमत और आपके लिए सही विकल्प

रेगुलर पंखों की कीमत 1,500 रुपये से 2,500 रुपये तक होती है, जबकि BLDC पंखे 3000 से 6000 रुपये तक मिलते हैं। शुरुआत में BLDC महंगे लग सकते हैं, लेकिन बिजली की बचत से उनकी कीमत समय के साथ निकल जाती है। अगर आप रोज लंबे समय तक पंखा चलाते हैं, तो BLDC बेहतर विकल्प है, जबकि कम बजट में रेगुलर पंखे भी काम चलाने के लिए सही रहते हैं।

Advertisement