महीनों से बंद पड़े AC को गर्मियों में शुरू करने से पहले जरूर करें ये काम
क्या है खबर?
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग बंद पड़े AC को फिर से चलाने लगते हैं। हालांकि, लंबे समय तक बंद रहने के बाद AC को सीधे चालू करना सही नहीं माना जाता है। धूल, गंदगी और तकनीकी खराबी की वजह से दिक्कत आ सकती है। इसलिए AC का उपयोग शुरू करने से पहले कुछ जरूरी काम कर लेना चाहिए। इससे मशीन सुरक्षित रहती है, ठंडक बेहतर मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है।
#1
फिल्टर और जाली की सफाई करें
सबसे पहले AC के एयर फिल्टर और जाली को अच्छी तरह साफ करें। लंबे समय तक बंद रहने से इनमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है। अगर बिना सफाई के AC चलाया जाए तो हवा की रफ्तार कम हो सकती है और कमरे में बदबू भी फैल सकती है। AC का गंदा फिल्टर बिजली ज्यादा खर्च करता है और मशीन पर दबाव बढ़ाता है। इसलिए फिल्टर को पानी से धोकर सुखाएं, फिर दोबारा लगाएं।
#2
बाहरी यूनिट और वायरिंग जांचें
AC की बाहरी यूनिट भी ध्यान से देखना जरूरी है। कई बार उसमें पत्ते, कचरा या धूल जमा हो जाती है। इससे कूलिंग पर असर पड़ता है। इसके साथ ही बिजली की वायरिंग और प्लग भी जांच लें कि कहीं कोई तार ढीला या खराब तो नहीं है। अगर कोई आवाज या स्पार्क दिखे तो तुरंत तकनीशियन को बुलाएं। सही जांच से बड़ी खराबी और अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकता है।
#3
गैस लेवल और सर्विसिंग कराएं
AC को शुरू करने से पहले गैस लेवल की जांच कराना भी जरूरी है। अगर गैस कम होगी तो ठंडक सही नहीं मिलेगी और मशीन ज्यादा मेहनत करेगी। साल में कम से कम एक बार पूरी सर्विसिंग कराना अच्छा रहता है। इससे अंदर की कॉइल और पार्ट्स साफ हो जाते हैं। नियमित देखभाल से AC लंबे समय तक ठीक चलता है और अचानक खराब होने की परेशानी भी नहीं होती।