जेसिका मीर ने स्पेस वॉक के दौरान अंतरिक्ष से ली धरती की शानदार तस्वीरें
टेक्नोलॉजी
अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर ने हाल ही में अपनी स्पेस वॉक के दौरान धरती की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उनका ध्यान सीधे हमारी शानदार धरती की ओर खिंच गया।
इन तस्वीरों से एक अनोखी झलक मिलती है कि अंतरिक्ष यात्री जब हमारे ऊपर अंतरिक्ष में तैरते हैं तो उन्हें दुनिया कैसी दिखती है।
3 तस्वीरों में दिखाए अलग-अलग नजारे
मीर की इस पोस्ट में 3 खास तस्वीरें हैं। एक में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के सोलर पैनल्स के बीच समुद्र तट दिख रहा है, दूसरी में नई सोलर तकनीक के पीछे ढलता सूरज चमक रहा है और तीसरी में पहाड़ों की एक लंबी शृंखला दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इन तस्वीरों को बहुत पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा, "इन्हें साझा करने के लिए शुक्रिया! काश हर कोई खुद ऐसे नजlरे देख पाता।"